Independence Day Quiz 2026: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है. इसी दिन 1947 में हमारे देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी. इस मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.
इन प्रतियोगिताओं के जरिए स्टूडेंट्स को अपने देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को जानने का मौका मिलता है. तो आइएं चेक करते हैं आप कितना इस क्विज में कितने प्रश्नों का सही जवाब देते हैं.
आप अपना नंबर नीचे दिए गए पोल में दे सकते हैं.
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: 10 आसान सवाल (Independence Day Quiz)
नीचे दिए गए सवालों को ध्यान से पढ़ें और अपने जवाब एक जगह नोट कर लें.
सभी प्रश्नों के सही उत्तर इस आर्टिकल के अंत में दिए गए हैं.
Q1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' किसने डिजाइन किया था?
(A) महात्मा गांधी
(B) पिंगली वेंकैया
(C) रवींद्रनाथ टैगोर
(D) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
Q2. 15 अगस्त 1947 की आधी रात को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण को किस नाम से जाना जाता है?
(A) फ्रीडम फॉर ऑल
(B) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी (Tryst with Destiny)
(C) माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ
(D) भारत की खोज
Q3. महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' (Do or Die) का नारा किस आंदोलन के दौरान दिया था?
(A) असहयोग आंदोलन
(B) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(C) भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
(D) चंपारण सत्याग्रह
Q4. भारतीय संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक रूप से कब अपनाया गया था?
(A) 15 अगस्त 1947
(B) 26 जनवरी 1950
(C) 22 जुलाई 1947
(D) 26 नवंबर 1949
Q5. हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बीच में बने अशोक चक्र में कुल कितनी तीलियां होती हैं?
(A) 20
(B) 24
(C) 30
(D) 12
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त की तैयारी अभी से, काम आएंगे देशभक्ति वाले ये शानदार 15 Quotes
Q6. प्रसिद्ध नारा 'इनकलाब जिंदाबाद' सबसे पहले किसने लिखा था?
(A) मौलाना हसरत मोहानी
(B) शहीद भगत सिंह
(C) चंद्रशेखर आजाद
(D) सुभाष चंद्र बोस
Q7. भारत के राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के रचयिता कौन हैं?
(A) बंकिम चंद्र चटर्जी
(B) रवींद्रनाथ टैगोर
(C) सरोजिनी नायडू
(D) कबीरदास
Q8. भारत के 'लौह पुरुष' (Iron Man of India) के नाम से किसे जाना जाता है?
(A) लाल बहादुर शास्त्री
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) विपिन चंद्र पाल
Q9. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा कौन फहराते हैं?
(A) भारत के राष्ट्रपति
(B) भारत के प्रधानमंत्री
(C) देश के मुख्य न्यायाधीश
(D) रक्षा मंत्री
Q10. "स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" यह प्रसिद्ध कथन किसका है?
(A) गोपाल कृष्ण गोखले
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) लाला लाजपत राय
(D) सुब्रमण्यम भारती
उत्तर (Answer)
आइए अब देखें कि आपके कितने सवाल सही हुए हैं:
- (B) पिंगली वेंकैया
- (B) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी (Tryst with Destiny)
- (C) भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
- (C) 22 जुलाई 1947
- (B) 24
- (A) मौलाना हसरत मोहानी (नोट: इसे लोकप्रिय भगत सिंह ने बनाया था)
- (B) रवींद्रनाथ टैगोर
- (B) सरदार वल्लभभाई पटेल
- (B) भारत के प्रधानमंत्री
- (B) बाल गंगाधर तिलक
ये भी पढ़ें: History GK: 15 अगस्त पर पूछे जाने वाले 15 महत्वपूर्ण सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?
