‘मुझे एवरेज लाइफ नहीं’…IIT Bombay के छात्र का सक्सेस मंत्र, ऐसे बढ़ाया देश का मान

IITian Success Story: आगरा के रहने वाले शौर्य गोयल ने अपने इनोवेटिव आईडिया के दम पर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाई. वे IIT Bombay के सिविल ब्रांच के स्टूडेंट हैं. उन्होंने युवाओं से कहा कि कुछ अच्छा करना है तो अपने समय से आगे सोचना होगा. आइए, जानते हैं वो कैसे IIT पहुंचें.

IITian Success Story: बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर में जन्म लेना जरूरी नहीं है. उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले शौर्य गोयल ने इस बात को सच कर दिखाया. साधारण परिवार से आने वाले शौर्य ने IIT Bombay तक का सफर तय किया. इसके बाद अपने इनोवेटिव आईडिया के दम पर इंटरनेशनल लेवल पर भारत को प्रजेंट किया. उनका प्रोजेक्ट Global Sustainability Challenge में चुना गया.

मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं शौर्य

शौर्य गोयल आगरा के रहने वाले हैं. वे एक साधारण मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई आगरा के ऑल सेंट्स स्कूल से पूरी की है. शुरू से ही शौर्य को कुछ ऐसा करना था जिससे वे अच्छी लाइफ जी सकें.

एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए शौर्य गोयल (PC-इंस्टाग्राम)

'एवरेज जिंदगी से निकलने का रास्ता मुझे IIT JEE लगा'

शौर्य ने कहा कि IIT JEE के लिए मम्मी- पापा ने उन्हें मोटिवेट किया. मुझे लगा कि एवरेज जिंदगी से निकलने के लिए आगरा शहर से निकलना होगा और इसके लिए IIT JEE एक मात्र रास्ता दिखा. मैंने इसके लिए दो सालों तक खूब मेहनत की और फिर IIT Bombay में सिविल ब्रांच में एडमिशन लिया.

IIT में शुरू हुआ इनोवेशन का सफर

IIT Bombay पहुंचने के बाद शौर्य की रुचि सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रही. उन्होंने कॉलेज के Sustainable Club को ज्वॉइन किया. अपनी लगन और लीडरशिप जैसी खूबियों के दम पर वे तीसरे वर्ष तक इस क्लब के हेड बन गए. यहीं से उन्होंने एनर्जी ट्रेडिंग और एनर्जी स्टोरेज जैसे एडवांस और फ्यूचर के विषय पर काम करना शुरू किया.

ये भी पढ़ें: कितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्री

सोलर एनर्जी की बड़ी समस्या का खोजा समाधान

उन्होंने कहा कि भारत में हम सोलर पावर से एनर्जी प्रोड्यूस तो करते हैं लेकिन उसका इस्तेमाल कैसे करना है ये नहीं पता. ऐसे में मैंने बायडेरक्शन फ्लो ऑफ एनर्जी और एनर्जी ट्रेडिंग के लिए एक हार्डवेयर और एक एप्लिकेशन डेवलप किया.

स्टैनफोर्ड और IIT Bombay जैसी यूनिवर्सिटी के मंच पर मिला मौका

शौर्य और उनकी टीम ने अपने इस इनोवेटिव आइडिया को Global Sustainability Challenge (GSC) में प्रजेंट किया. यह एक फेमस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन है, जिसका आयोजन Stanford University, IIT Bombay, Zhejiang University (China) समेत दुनिया की फेमस यूनिवर्सिटी मिलकर करती हैं. मुंबई में आयोजित चयन प्रक्रिया में उनकी टीम टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रही.


शौर्य गोयल और उनके दोस्त (PC-इंस्टग्राम)

उन्होंने कहा कि मुंबई में हमने अपने आईडिया को प्रजेंट किया और टॉप 5 टीम को सेलेक्ट किया गया. फिर हमने अपने आईडिया को इंटरनेशनल लेवल पर प्रेजेंट करने के लिए दिन-रात प्रैक्टिस की. हमारे लिए बड़ा मौका था. हम पहली बार देश के बाहर जर्मनी जा रहे थे इस प्रोजेक्ट्स को लेकर. शौर्य के अनुसार, यह उनके जीवन का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस था, क्योंकि पहली बार वे अपने प्रोजेक्ट के साथ देश से बाहर भारत को प्रजेंट करने पहुंचे थे.

शौर्य गोयल का सक्सेस मंत्र

शौर्य का मानना है कि अपने समय से आगे का सोचने पर ही सफलता मिलती है. जो लोग समय से आगे सोचते हैं और अपनी थीकिंग को एक्शन में बदलते हैं, उन्हें सफलता मिलती है. मैंने भी अपने इस प्रोजेक्ट पर समय पहले से काम करना शुरू किया था. समय से आगे रहने के लिए आपको हर चीज की जानकारी रखनी होगी कि देश-विदेश में क्या चल रहा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए न्यूज, अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है. आगे उन्होंने कहा कि इन सब के अलावा आपको अपने डोमेन, अपनी फील्ड में कड़ी मेहनत करनी होगी. हार्ड वर्क का रिजल्ट जरूर मिलता है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के राजनगर से Infosys के अगले CEO पद तक, जानिए आशीष दाश के संघर्ष की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >