AI में करियर बनाना है? IIT के फ्री AI कोर्स के लिए शुरू हैं एप्लीकेशन, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

IIT Dharwad AI Course: माइनॉरिटी कैटेगरी के युवाओं के लिए एक साल का फ्री रेजिडेंशियल AI Technocrat कोर्स लेकर आया है. छात्रों को ₹1,000 के स्टाइपेंड के साथ रहने और खाने की फ्री सुविधा मिलेगी. AI के फील्ड में करियर बनाने का यह सुनहरा अवसर हाथ से जाने न दें.

IIT Dharwad AI Course: अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) धारवाड़ ने माइनॉरिटी कैटेगरी के युवाओं के लिए एक साल का फ्री रेजिडेंशियल AI Technocrat कोर्स शुरू किया है. यह प्रोग्राम भारत सरकार के Ministry of Minority Affairs की PM VIKAS (Pradhan Mantri Virasat Ka Samvardhan) Scheme 2026-27 के तहत चलाया जा रहा है. इस कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को हर महीने ₹1,000 स्टाइपेंड भी मिलेगा. साथ ही रहने और खाने की सुविधा भी पूरी तरह फ्री होगी.

IIT Dharwad AI Course: कौन कर सकता है अप्लाई ?

इस कोर्स के लिए 18 से 45 वर्ष की ऐज ग्रुप के माइनॉरिटी कैटेगरी (मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन) के लोग अप्लाई कर सकते हैं. बता दें की इस कोर्स में अप्लाई करने के लिए एकेडमिक एलिजिबिलिटी भी तय की गई है जिसमे AI एप्लीकेशन की बेसिक जानकारी रखने वाले ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स होने चाहिए. साथ ही ITI पास कैंडिडेट्स और फाइनल ईयर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भी एप्लीकेशन के लिए एलिजिबल हैं.

ये भी पढ़ें: Jio Free AI Course: जियो लाया 12 भाषाओं में फ्री कोर्स, सर्टिफिकेट के साथ मिलेंगे कई फायदे; जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

क्या मिलेंगे फायदे?

IIT धारवाड़ के इस स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में चुने गए कैंडिडेट्स को कई सुविधाएं दी जाएंगी. जैसे एक साल का AI Technocrat कोर्स पूरी तरह फ्री. हर महीने ₹1,000 का स्टाइपेंड. जॉब मिलने के बाद 2 महीने तक ₹2,000 प्रति माह पोस्ट-प्लेसमेंट सपोर्ट. सेक्टर स्किल काउंसिल (SSC) से गवर्नमेंट रिकग्नाइज्ड सर्टिफिकेट. फ्री रेजिडेंशियल सुविधा, जिसमें Boarding और Lodging दोनों शामिल हैं.

IIT Dharwad AI Course: ऐसे करें अप्लाई

इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स IIT धारवाड़ के PM VIKAS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी जानकारी और एलिजिबिलिटी को ध्यान से पढ़ लें. किसी भी जानकारी के लिए ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट भी किया जा सकता है.

इंपॉर्टेंट डिटेल्सजानकारी
लास्ट डेट31 अगस्त 2026
ऑनलाइन एप्लीकेशनpm-vikas.iitdh.ac.in
ईमेलpmvikas@iitdh.ac.in
हेल्पलाइन+91-9343694741

जो कैंडिडेट्स AI के फील्ड में अपनी स्किल बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रोग्राम एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. फ्री ट्रेनिंग, स्टाइपेंड, रेजिडेंशियल सुविधा और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं इस कोर्स को खास बनाती हैं.

ये भी पढ़ें: CSIR UGC NET June 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी, 18 अगस्त तक ऑब्जेक्शन करें रजिस्टर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >