बाबा से लेकर कॉमेडियन और CEO तक, IIT बॉम्बे के ये 5 स्टूडेंट्स हुए दुनियाभर में मशहूर

IIT बॉम्बे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में मोटे पैकेज और बड़ी कंपनियों की तस्वीर उभरती है. लेकिन इस संस्थान से निकले लोग सिर्फ कॉर्पोरेट सीढ़ियां चढ़ने तक सीमित नहीं रहे. किसी ने ऐप से टैक्सी बुक करना आम बना दिया, किसी ने मंच पर लोगों को हंसाया, किसी ने भारत के चंद्र मिशन की कमान संभाली, तो कोई सब कुछ छोड़कर कुंभ की भीड़ में साधु के वेश में पहुंच गया.

IIT Bombay Famous Alumni: आईआईटी बॉम्बे एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है. बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में विवाद शुरू हो गया है. IIT बॉम्बे का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल होता है. यहां से पढ़ाई कर चुके ऐसे ही 5 फेमस स्टूडेंट्स के बारे में जानते हैं.

IIT Bombay Famous Alumni: एक नजर में

नामIIT बॉम्बे से नाताकिसलिए मशहूर
अभय सिंहएयरोस्पेस में BTech, डिजाइन में MDes"IITian बाबा"
पराग अग्रवालकंप्यूटर साइंस BTech (2005)Twitter के पूर्व CEO
भावीश अग्रवालकंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंगOla के संस्थापक
विपुल गोयलइंजीनियरिंग की पढ़ाईस्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता
के सिवनएयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डॉक्टरेटISRO प्रमुख, चंद्रयान-2

पराग अग्रवाल: बोर्डरूम तक का सफर

JEE में 77वीं रैंक के साथ पराग ने IIT बॉम्बे के कंप्यूटर साइंस विभाग में दाखिला लिया और 2005 में डिग्री पूरी की. स्टैनफोर्ड से PhD करते हुए वे 2011 में Twitter से जुड़े. अक्टूबर 2017 में वे कंपनी के CTO बने और नवंबर 2021 में CEO. IIT बॉम्बे ने उन्हें 2019 में यंग एलुमनाई अचीवर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था. एक भारतीय इंजीनियर का दुनिया की सबसे चर्चित सोशल मीडिया कंपनियों में से एक का मुखिया बनना देश के लिए गर्व की बात थी.

IIT Bombay के स्टूडेंट पराग अग्रवाल (Image IIT Bombay X)

अभय सिंह: कुंभ का वायरल चेहरा

जनवरी 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. जटाओं और साधु वेश में दिख रहे अभय सिंह ने बताया कि वे IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और जीवन का अर्थ खोजने निकले हैं. उन्होंने 2008 से 2012 तक बीटेक और 2013 से 2015 तक डिजाइन में मास्टर्स किया.

इसके बाद डिजाइन और फोटोग्राफी के काम किए और कनाडा में तीन साल बिताए, जहां उनके अनुसार वे हर महीने करीब तीन लाख रुपये कमाते थे. उनकी कहानी विवादों में भी रही. जूना अखाड़े ने उन्हें अपने कैंप से बाहर कर दिया और कहा कि वे विधिवत साधु बने ही नहीं थे. अभय कुमार उर्फ IITian Baba का नाचते गाते बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का नाम क्यों आया? जानें कौन हैं

भावीश अग्रवाल: स्टार्टअप जगत का जाना-माना नाम

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के बाद भावीश ने 2010 में Ola की नींव रखी. फोन पर कुछ टैप करके कैब बुलाने की आदत भारतीय शहरों में आम करने में इस कंपनी की बड़ी भूमिका रही. आज उनका नाम देश के स्टार्टअप जगत के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में गिना जाता है.

Ola शुरू करने वाले भावीश अग्रवाल (Image: Instagram)

विपुल गोयल: इंजीनियर से कॉमेडियन

विपुल ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की और 2012 से स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे हैं. उनकी स्टाइल में व्यंग्य, रोजमर्रा की बातों पर टिप्पणी और मौके पर बनाई गई कॉमेडी शामिल है. TVF की सीरीज "Humorously Yours" में उन्होंने अपनी ही जिंदगी से प्रेरित किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर पहुंचाया. इंजीनियर से कॉमेडियन बनना इस सूची का सबसे अलग करियर मोड़ है.

विपुल गोयल (Image: X)

के सिवन: 'रॉकेट मैन'

क्रायोजेनिक इंजनों में योगदान के कारण के सिवन को "रॉकेट मैन" कहा जाता है. उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की और आगे चलकर ISRO के चेयरमैन बने. चंद्रयान-2 मिशन (2019) के दौरान पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी रहीं और वे आम लोगों के बीच भी जाना-पहचाना नाम बन गए.

ISRO चीफ रह चुके के सिवन (Image: Wikipedia)

ये भी पढ़ें: IIT Bombay ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन को सस्पेंड किया, डायरेक्टर के इस्तीफे की खबर झूठी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >