क्या बदल जाएगा IIM में पढ़ाई का पूरा तरीका? अब AI सेट करेगा क्वेश्चन पेपर

IIM Nagpur: Indian Institute of Management Nagpur (IIM Nagpur) में अब AI के जरिए एग्जाम का क्वेश्चन सेट होगा. साथ ही कॉपी चेकिंग में भी एआई की मदद ली जाएगी. यही नहीं स्टूडेंट्स एआई की मदद से प्रोजेक्ट बना सकेंगे.

IIM Nagpur: पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने नौकरी के क्षेत्र में पैर पसारा. वहीं अब इसका विस्तार प्राइमरी लेवल से लेकर हायर एजुकेशन तक हो रहा है. इसी कड़ी में ताजा अपडेट Indian Institute of Management Nagpur (IIM Nagpur) से जुड़ा है. IIM Nagpur में अब एआई की मदद से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे.

क्या है IIM Nagpur का उद्देश्य?

IIM Nagpur के इस पहल का उद्देश्य है कि एग्जाम सिस्टम में तेजी आए. इससे परीक्षा ट्रांसपेरेंट होगी. AI के जरिए प्रश्नों का लेवल, पैटर्न और मैटेरियल को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा, साथ ही कॉपियों की जांच भी कम समय में संभव होगी.

अंतिम निर्णय शिक्षकों का होगा

IIM Nagpur ने स्पष्ट किया है कि अंतिम फैसला शिक्षकों और एग्जाम कंट्रोलर का होगा. एआई का काम केवल सपोर्ट करने का होगा. वहीं मूल्यांकन की जिम्मेदारी शिक्षकों और फैकल्टी के पास होगा.

ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

एआई से प्रश्न तैयार किए जाएंगे तो परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी. साथ ही रिजल्ट चेकिंग भी मशीन के द्वारा होगा. AI आंसर में जरूरी पॉइंट्स को पहचानकर एक शुरुआती स्कोर तैयार करेगा. हालांकि, अंतिम कॉपी चेकिंग का काम शिक्षकों को ही दिया जाएगा.

नए सिस्टम के अनुसार, स्टूडेंट्स और शिक्षकों को तैयार करेगा

इस सिस्टम के तहत AI प्रॉम्प्ट देने के लिए शिक्षकों और स्टूडेंट्स को तैयार किया जाएगा. IIM Nagpur संस्थान स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों को AI टूल्स की सुविधा देने पर विचार कर रहा है. स्टूडेंट्स भी प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट के लिए AI की मदद ले सकता है. लेकिन कॉपी पेस्ट करने से बचना होगा.

यह भी पढ़ें- यूपी के टॉप 5 Govt BTech कॉलेज, एडमिशन से पहले जान लें रैंकिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >