HEC Recruitment 2024: सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति शुरू, 300 से अधिक लोगों की लिस्ट जारी

रांची स्थित एचईसी में लंबे समय के बाद नियुक्ति की जा रही है. आज 300 से अधिक पदों पर सप्लाई कर्मियों की नियुक्ति लिस्ट जारी की गई है.

HEC Recruitment 2024: एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. प्रबंधन ने 300 से अधिक सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति के लिए लिस्ट जारी की है. वहीं कार्यस्थल पर जाने के लिए पास भी निर्गत करना शुरू कर दिया है. कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति कार्य की प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. सर्वप्रथम माली, सफाई कर्मियों और चतुर्थवर्गीय अस्थायी नियुक्ति के लिए लिस्ट जारी की गयी है. जिसका असर प्लांटों व कार्यस्थल पर भी दिखाई देने लगा है. प्लांटों में उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों और घास की कटाई शुरू कर दी गयी है. वहीं शौचालय और कार्यस्थल का भी सफाई कार्य जारी है.

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

एचइसी मुख्यालय में भी लौट रही रौनक

एचइसी मुख्यालय में भी अब धीरे-धीरे पूर्व की तरह सफाई होने से रौनक लौट रही है. वहीं एचइसी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन ने प्रतिदिन औसतन 40 से 50 सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लिस्ट जारी की है. मालूम हो कि एचइसी प्रबंधन लगभग 1450 सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति करेगा. इसके लिए नियमावली भी बनायी गयी है. अस्थायी कर्मियों को इसका पालन करना होगा.

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >