भारत का सबसे गर्म शहर कौन सा? जानिए कहां पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी

Hottest Place in India: राजस्थान का एक शहर है जो भारत का सबसे ज्यादा गर्म शहर माना जाता है. इस शहर का टेंपरेचर 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है.

Hottest Place in India: भारत में हर साल गर्मी का मौसम नए रिकॉर्ड बना रहा है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि देश का सबसे गर्म स्थान कौन सा है. आमतौर पर लोग जैसलमेर को सबसे गर्म जिला मानते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है.

राजस्थान का जिला है सबसे गर्म जगह

दरअसल, राजस्थान का फलोदी (Phalodi) भारत का सबसे गर्म स्थान माना जाता है. यहां साल 2016 में 51 डिग्री सेल्सियस तक टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक देश का सबसे अधिक रिकॉर्डेड तापमान है. यह शहर थार रेगिस्तान के किनारे स्थित है, जिसकी वजह से यहां भीषण गर्मी पड़ती है. फलोदी का प्राचीन नाम विजय नगर था और इसे “नमक नगरी” के नाम से भी जाना जाता है. साल 2022 में यहां तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, लेकिन यह आंकड़ा आधिकारिक रूप से मान्य नहीं है. इसलिए 2016 का 51°C रिकॉर्डेड टेंपरेचर ही मान्य है.

भारत के अन्य शहर जो काफी गर्म हैं

सिर्फ राजस्थान ही नहीं, उत्तर प्रदेश का बांदा भी हाल के वर्षों में बेहद गर्म शहरों में शामिल हो गया है. यहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो इसे देश के सबसे गर्म इलाकों में जगह दिलाता है. इसके अलावा भी कई शहर हैं जहां हर साल भीषण गर्मी पड़ती है. चुरू में तापमान अक्सर 47°C के पार चला जाता है. वहीं नागपुर मध्य भारत का हॉटस्पॉट माना जाता है, जबकि झांसी में 45°C से ऊपर तापमान सामान्य बात है.

  • चुरू
  • जैसलमेर
  • नागपुर
  • झांसी

आखिर इन इलाकों में इतनी ज्यादा गर्मी क्यों पड़ती है?

इसके पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण है रेगिस्तानी भूभाग और हरियाली की कमी, जिससे जमीन जल्दी गर्म हो जाती है. इसके अलावा समुद्र से दूरी होने के कारण यहां “कॉन्टिनेंटल क्लाइमेट” का असर रहता है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है. लू और गर्म हवाएं भी तापमान को खतरनाक स्तर तक पहुंचा देती हैं. साथ ही, कम बारिश और बादलों की कमी सूरज की गर्मी को सीधे धरती तक पहुंचने देती है. यही वजह है कि भारत के ये इलाके हर साल गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- केरल नहीं, अब ये है भारत का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >