फरवरी में होगी गेट परीक्षा, एक पेपर जोड़ा गया और सिलेबस भी बदला

GATE 2027 Exam: गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. परीक्षा फरवरी में होगी. सिलेबस में इस साल बदलाव किया गया है. रिवाइज्ड सिलेबस गेट की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर देख सकते हैं. इसी के साथ रोबोटिक्स और ऑटोमेटेशन पेपर को जोड़ा गया है.

GATE 2027 Exam: फरवरी 2027 में होने वाली गेट परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया गया है. इसी के साथ रोबोटिक्स और ऑटोमेटेशन (RA) पेपर को जोड़ा गया है. इंडीयन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Madras) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है. परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी 2027 तक चलेगी.

गेट परीक्षा 2027 में नया पेपर शामिल किया गया

2027 फरवरी में होने वाली गेट परीक्षा में नया पेपर शामिल किया गया है. रोबोटिक्स और ऑटोमेटेशन (RA) पेपर शुरू किया गया है. साथ ही टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (TF) पेपर को इंजीनियरिंग पेपर में शामिल किया गया है. अधिक जानकारी के लिए गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिलेबस वाला नोटिफिकेशन देखें.

गेट परीक्षा से जुड़ी जानकारी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

दो विषय का में से एक या दोनों चुनने की अनुमति

गेट परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स दिए गए कॉम्बिनेशन में से एक पेपर भी चुन सकते हैं या दोनों भी चुन सकते हैं. इसके लिए फॉर्म भरते वक्त कॉम्बिनेशन के ऑप्शन को ध्यान से भरना होगा.

अगस्त 2026 से कर सकेंगे आवेदन

गेट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 से शुरू होगी. 14 अगस्त से सभी कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवार GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. गेट की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, gate.iitm.ac.in

6 फरवरी से CBT मोड में होगी GATE 2027 परीक्षा

GATE 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा. परीक्षा सुबह और दोपहर, दोनों शिफ्ट में आयोजित होगी. टोटल 30 पेपर में परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें-नौकरी के साथ MBA से लेकर PhD तक का सपना होगा पूरा, देश की इस टॉप ओपन यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >