UTET Admit Card 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और जूनियर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है.
जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई और अगस्त के महीने में यूटीईटी के लिए आवेदन किया था, वे अब परिषद के ऑफिशियल पोर्टल ukutet.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2026 को तय शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा.
29 सितंबर को होगी परीक्षा, दो शिफ्ट में होगा टेस्ट
यूटीईटी की परीक्षा दो स्तरों के लिए आयोजित की जाती है.
- यूटीईटी प्रथम (Primary Level): यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों की पात्रता के लिए पहली शिफ्ट में ली जाएगी.
- यूटीईटी द्वितीय (Junior Level): यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए दूसरी पाली में आयोजित होगी.
- परीक्षा जिले: यह परीक्षा राज्य के 13 जिलों में होगी, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: MP Police के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई
एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र ले जाना जरूरी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. छात्रों को ऑनलाइन डाउनलोड किया हुआ प्रिंटआउट ही परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा.
परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैलिड फोटो आईडी (जैसे वोटर कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखना अनिवार्य है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से देख लें.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'Applicant Login' वाले बॉक्स में जाएं.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन दबाएं.
- लॉगिन होते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और एग्जाम के लिए दो प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: RRB NTPC 10+2: 12वीं पास के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से भरे जाएंगे फॉर्म, देखें पूरी डिटेल
