UPTET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

UPTET 2026 Exam City Slip: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) की ओर से UPTET 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा रही है. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होगा.

UPTET 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. UPTET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. ऐसे में उम्मीदवारों की आधी टेंशन अब खत्म हो गई है, क्योंकि वे पहले से अपने सफर और रहने की तैयारी कर सकेंगे. परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी.

UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 3 मई 2026 कर दिया गया था. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 8 मई 2026 तक दी गई थी.

ऐसे चेक करें UPTET 2026 Exam City Slip

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UPTET 2026 Exam City Slip” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Enrollment Number या Registration Number दर्ज करें.
  • इसके बाद Date of Birth भरें.
  • स्क्रीन पर दिए गए Security Code को दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

एग्जाम डिटेल्स

प्राइमरी शिक्षक यानी कक्षा 1 से 5 के लिए उम्मीदवार के पास NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री और BTC, BElEd या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए. अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं. सामान्य तौर पर ग्रेजुएशन या संबंधित प्रशिक्षण में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.

वहीं कक्षा 6 से 8 यानी अपर प्राइमरी शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और BEd, BTC, BElEd या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है. कुछ श्रेणियों में नियमानुसार अंकों में छूट भी दी जाती है.

UPTET में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में पात्र माना जाएगा. यह परीक्षा सीधे नौकरी नहीं देती, बल्कि शिक्षक बनने की योग्यता साबित करने का प्रमाण पत्र होती है.

यह भी पढ़ें: SBI की 1.5 लाख की नौकरी छोड़ यहां क्यों आई… इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल, जानिए टॉपर का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >