खत्म हुआ 2 साल का इंतजार! स्टेनोग्राफर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश में स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार 2 साल से हो रहा था.

UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 OUT: यूपी स्टेनोग्राफर के 333 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

यूपी में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 नवंबर 2023 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख घब घोषित हुई है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Examination / Interview” सेक्शन में जाएं.
  • वहां “Stenographer Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number, Date of Birth और Captcha Code भरें.
  • इसके बाद “Download Admit Card” पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 Download Link

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जानी होंगी. बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी.

कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा यूपी के कई केंद्रों पर एक साथ होगी. पहले इस वैकेंसी में 275 पद थे लेकिन बाद में 58 पद और जोड़ दिए गए, जिससे कुल पदों की संख्या 333 हो गई. अब सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बनें लैब टेक्नीशियन, निकलती हैं सरकारी नौकरी की हजारों भर्तियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >