JEE Main 2026 Session 2: देश के लाखों इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए JEE Main 2026 सेशन–2 एक बड़ा अवसर है. यह एग्जाम हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट करती है. इसके माध्यम से देश के पॉपुलर इंस्टीट्यूट जैसे NITs, IIITs और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2026 सेशन 2 (अप्रैल सेशन) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज 25 फरवरी 2026 तक है.
कैंडिडेट्स जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सेशन 2 उन कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो अपने सेशन 1 के स्कोर में करेक्शन करना चाहते हैं या जो पहली बार इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं.
JEE Main 2026 Session 2 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
- सबसे पहले JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- JEE Main 2026 Session 2 Registration लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें.
- लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एग्जाम कब होगा ?
JEE Main 2026 Session 2 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की एंट्रेंस एग्जाम 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक हो सकती है. एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले जारी की जाती है. साथ ही एडमिट कार्ड एग्जाम के 4 दिन पहले रिलीज किए जा सकते हैं.
एग्जाम पैटर्न
JEE Main 2026 सेशन 2 एग्जाम कंप्यूटर मोड पर बेस्ड होती है. सवाल MCQ आधारित होंगे. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट से क्वेश्चन पूछे जाते हैं. सेशन 2 के एग्जाम कुल 300 मार्क्स के होते हैं, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहती है.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती, CSBC ने जारी किया नोटिफिकेशन
