छात्रों के लिए बड़ी राहत! UPSC ने बढ़ाई लास्ट डेट

UPSC CSE 2026: यूपीएससी ने CSE और IFS परीक्षा की डेडलाइन में बदलाव किया है. स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने का दूसरा मौका मिला है. अब देर न करें और प्रोसेस देखकर जल्दी से आवेदन करें.

UPSC CSE 2026: Union Public Service Commission (UPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा यानी UPSC CSE 2026 और भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. पहले आवेदन की डेडलाइन 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 शाम 6 बजे कर दिया गया है. 

क्यों बढ़ाई गई लास्ट डेट? 

यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर बड़ी संख्या में एप्लीकेशन आने के कारण वेबसाइट स्लो हो गई थी. कुछ स्टूडेंट्स को टेक्नीकल परेशानी का सामना करना पड़ा. यही कारण है कि UPSC ने लास्ट डेट बढ़ा दी है. उन स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की बात है जो फॉर्म नहीं भर पाए थे.

UPSC CSE 2026: यहां देखें महत्वपूर्ण डेट्स 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की डेट – 4 फरवरी 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट – 27 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • प्रीलिम्स परीक्षा की डेट – 24 मई 2026

UPSC CSE के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें.
  • लॉग इन कर CSE 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • यदि लागू हो तो ऑनलाइन शुल्क जमा करें.
  • सभी डिटेल्स की जांच कर फॉर्म सबमिट करें.
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर इसे सेव कर लें.

यूपीएससी की सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों की अच्छी तरह जांच कर लें. साथ ही कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा नियम और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती, CSBC ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >