UPPSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में PCS, RO/ARO, शिक्षक भर्ती, मेडिकल और टेक्निकल एजुकेशन से जुड़ी परीक्षाओं डेट्स शामिल हैं. अगर आप भी UPPSC के अंडर होने वाली किसी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपकेन काम की है.
कैलेंडर में किन परीक्षाओं की जानकारी दी गई है?
UPPSC के कैलेंडर में मुख्य रूप से ये भर्तियां शामिल हैं:
- PCS (Provincial Civil Services)
- RO/ARO (रिव्यू ऑफिसर / असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर)
- विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाएं
- मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी भर्तियां
- टेक्निकल एजुकेशन की परीक्षाएं
कहां देखें UPPSC का परीक्षा कैलेंडर?
UPPSC के अनुसार, परीक्षा चक्र 2 फरवरी 2026 (सोमवार) से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक चलेगा. पूरी परीक्षा सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है.
UPPSC Exam Calendar 2026: कब-कब है परीक्षा?
- सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा PCS (संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा) की
-मेन्स परीक्षा: 29 मार्च 2026 से 4 दिनों तक
-प्रीलिम्स परीक्षा: 6 दिसंबर 2026
RO/ARO मेन्स परीक्षा: 2 और 3 फरवरी 2026 - APO परीक्षा
– प्रीलिम्स: 22 मार्च 2026
– मेन्स: 17 जून 2026 - सहायक आयुक्त की मेन्स परीक्षा: 28 जून 2026 से 3 दिनों तक
उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है ये कैलेंडर?
- अब अभ्यर्थी अपनी तैयारी का टाइम-टेबल पहले से बना सकते हैं
- एक से ज्यादा परीक्षाओं में अप्लाई करने वाले उम्मीदवार डेट क्लैश से बच सकेंगे
- रिविजन और मॉक टेस्ट की प्लानिंग आसान हो जाएगी
PCS और RO/ARO परीक्षाओं पर सबसे ज्यादा नजर
PCS और RO/ARO UPPSC की सबसे बड़ी और लोकप्रिय परीक्षाएं हैं. कैलेंडर जारी होने से अब इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को स्पष्ट दिशा मिल गई है. वे अपनी तैयारी परीक्षा की डेट के अनुसार कर सकते हैं.
ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक करें
UPPSC ने यह भी साफ किया है कि कुछ तारीखों में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहें.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें चेक
