UP Board Exam 2026: यूपी प्री-बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के लिए प्री-बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो गई है. प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी.

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर 10वीं और 12वीं में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के लिए बड़ी और काम की खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 जनवरी 2026 से शुरू होंगी.

ये परीक्षाएं प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में तय शेड्यूल के अनुसार कराई जाएंगी. बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए प्री-बोर्ड में शामिल होना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी को परखा जाएगा.

UP Board Exam 2026: प्री-बोर्ड परीक्षा क्यों है जरूरी

UPMSP हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है. इसका मकसद छात्रों को असली बोर्ड परीक्षा का अनुभव देना होता है. प्री-बोर्ड के जरिए छात्र अपनी तैयारी का स्तर समझ पाते हैं. साथ ही स्कूलों को भी यह अंदाजा लग जाता है कि किन विषयों में छात्रों को ज्यादा मेहनत की जरूरत है. जो छात्र प्री-बोर्ड परीक्षा को गंभीरता से लेते हैं, उनके लिए बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना आसान हो जाता है.

कक्षापरीक्षा / सप्ताहतिथिविषय / विवरण
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल)प्रथम सप्ताह8 से 14 जनवरीहिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल)द्वितीय सप्ताह15 से 21 जनवरीअंग्रेजी, चित्रकला, संस्कृत, अन्य वैकल्पिक विषय
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट)लिखित परीक्षा8 से 21 जूनआर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के सभी अनिवार्य और ऐच्छिक विषय
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट)प्रैक्टिकल परीक्षालिखित परीक्षा अवधि के दौरानप्री-बोर्ड और मुख्य प्रैक्टिकल की तैयारी और आयोजन

कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड डेटशीट

हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा दो हफ्तों में कराई जाएगी. पहले सप्ताह यानी 8 से 14 जनवरी के बीच हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों की परीक्षा होगी. ये वही विषय हैं जिनका बोर्ड परीक्षा में ज्यादा वेटेज होता है. दूसरे सप्ताह यानी 15 से 21 जनवरी के बीच अंग्रेजी, चित्रकला, संस्कृत और अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इससे छात्रों को सभी विषयों की तैयारी का पूरा मौका मिलेगा.

कक्षा 12वीं के छात्रों का शेड्यूल

इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भी प्री-बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया गया है. 12वीं की लिखित परीक्षाएं 8 से 21 जून के बीच होंगी. इस दौरान आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के सभी अनिवार्य और ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी. इसके अलावा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी भी इसी समय पूरी कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें: साइंस में मिलेंगे पूरे मार्क्स, बस फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >