UGC NET Re-Exam 2024 Admit Card: नेट रि एक्जाम का एडमिट कार्ड जल्द होने वाला है जारी, यहां से करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2024 एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। एडमिट कार्ड से पहले एजेंसी परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगी. एडमिट कार्ड से पहले एजेंसी परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगी.

UGC NET Re-Exam 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट (UCG NET) जून 2024 री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी करेगी. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

UGC NET Re-Exam 2024 Admit Card: ऐसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार UGC NET रि-एक्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.ntaonline.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, अपने UGC NET आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.

NEET PG 2024 Admit Card: नीट पीजी का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

 UPTAC 2024 Counselling Dates Revised यहां से चेक करें नया शेड्यूल

स्टेप 3: अब, ‘UGC NET 2024 एडमिट कार्ड’ वाले लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: आपका UGC NET 2024 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

स्टेप 4: अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों की जाँच करें और उन्हें सत्यापित करें.

स्टेप 5: अपना UGC NET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अपने भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें.

UGC NET Re-Exam 2024 Admit Card: परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवार नीचे दिए गए UGC NET परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:

परीक्षा मोड: ऑनलाइन

परीक्षा अवधि: 3 घंटे

कुल प्रश्न: पेपर 1- 50 और पेपर 2- 100

पेपर का प्रकार: पेपर 1- सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य और पेपर 2- विषय-विशिष्ट प्रश्न

कुल अंक: पेपर 1- 100 और पेपर 2- 200

मार्किंग स्कीम: सही उत्तर के लिए +2 और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं

भाषा: अंग्रेजी और हिंदी

यूजीसी नेट रि-एक्जाम एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Best Courses For Commerce Students: कॉमर्स के छात्र 12वीं के बाद कर सकते है ये कोर्स, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >