UGC NET 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

UGC NET 2026: यूजीसी नेट 2026 परीक्षा को लेकर जरूरी नोटिफिकेशन जारी हुआ है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट सितंबर सेशन एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.

UGC NET 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. National Testing Agency यानी NTA ने UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे में जो उम्मीदवार किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास अब आवेदन करने का अतिरिक्त मौका है.

NTA की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार UGC NET June 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया गया है. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UGC NET 2026 Application ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration करके जरूरी जानकारी भरें.
  • अब Login करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म Submit करके उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सेव कर लें.

उम्मीदवार 23 मई 2026 तक ही परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकेंगे. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो Correction Window 25 मई से 27 मई 2026 तक खुली रहेगी.

एप्लीकेशन फीस

UGC NET 2026 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है. General कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1150 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये रखी गई है. SC, ST और PH कैटेगरी के उम्मीदवारों को सिर्फ 325 रुपये फीस देनी होगी.

यह भी पढ़ें: SBI ने निकाली 7150 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >