SSC Phase-14 Admit Card 2026 जारी, 3003 पदों के लिए है वैकेंसी, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

SSC Selection Post Phase-14 Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है. परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026 तक होगी. उम्मीदवार यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा तारीख और जरूरी निर्देश जान सकते हैं.

SSC Selection Post Phase-14 Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Selection Post Phase-14 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल्स में जानते हैं.

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card Out Date: कब जारी हुआ एडमिट कार्ड?

SSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर Selection Post Phase 14 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2026 को जारी की है. बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और 4 मई 2026 तक जारी थी. आवेदन में सुधार के लिए 11 से 13 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी. जारी नाेटिफिकेशन के मुताबिक अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 से 26 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. परीक्षा के बाद रिजल्ट की तारीख कमीशन की ओर से घोषित की जाएगी.

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Latest News या Candidate Corner सेक्शन में जाएं.
  • SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश ध्यान से चेक करें.

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card Download Here

ये भी पढ़ें: SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026 जारी, 7565 पदों की भर्ती का अगला चरण होगा शुरू, अभी डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

SSC Selection Post Phase 14 Total Vacancy: कितने पदों पर है वैकेंसी?

SSC Selection Post Phase 14 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3003 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों का सिलेक्शन पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा.

SSC Exam Fee and Age Limit: जानिए इस बारे में

इस भर्ती के लिए Gen,OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए एग्जाम फीस देना था. वहीं, SC, ST, Female और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस में छूट दी गई थी. वहीं एज की बात करें, तो उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट का लाभ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में Chief Manager समेत कई पदों पर भर्ती, 1.2 लाख तक बेसिक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

SSC Selection Post Phase 14 Eligibility Criteria: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन स्तर के अलग-अलग पद शामिल हैं. मैट्रिक स्तर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, ग्रेजुएशन स्तर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: UPSC ईपीएफओ में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 1 लाख से ज्यादा सैलरी और लेवल-10 का पद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >