SSC Protest 2025: हजारों छात्र सड़कों पर, CGL स्थगित अब CHSL परीक्षा पर टिकी निगाहें, जानें कब है एग्जाम

SSC Protest 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं का विरोध काफी ज्यादा हो रहा है. एससी परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें देशभर के छात्रों का सपोर्ट भी मिल रहा है. बता दें कि एसएससी सीजीएल परीक्षा को प्रदर्शन के बाद ही स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में अब छात्रों की निगाहें SSC CHSL Exam 2025 पर टिकी हैं.

SSC Protest 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का गुस्सा चरम पर है. यही कारण है कि हजारों की संख्या में अभ्यर्थी दिल्ली के रामलीला मैदान में जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन (SSC Protest 2025) में केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देशभर से छात्र शामिल हुए हैं. छात्रों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और बार-बार की गड़बड़ियों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है.

SSC Protest के बाद बदली परीक्षा की तारीख

हाल ही में छात्रों SSC Protest के बाद SSC CGL Exam 2025 को स्थगित कर दिया गया था. यह निर्णय भले ही आयोग की ओर से लिया गया हो लेकिन इससे लाखों उम्मीदवारों की तैयारी और समय पर असर पड़ा है. परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अनुमान है कि SSC CGL 2025 परीक्षा सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में कराई जा सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

SSC CHSL 2025 पर टिकी उम्मीदें

अब सभी की निगाहें SSC CHSL Exam 2025 पर टिकी हुई हैं. SSC Calendar 2025 के अनुसार यह परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जानी है. उम्मीदवारों का मानना है कि अगर यह परीक्षा समय पर होती है तो इससे उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन प्रदर्शन और गड़बड़ियों के बीच इसे भी लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. छात्र चाहते हैं कि आयोग साफ और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ परीक्षाएं आयोजित करे ताकि किसी को दोबारा परेशानी का सामना न करना पड़े.

SSC CGL के स्थगन के बाद अब CHSL परीक्षा ही उनकी उम्मीद का सहारा है. SSC CHSL परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक जारी थी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 पदों पर भर्तियां होनी हैं.

यह भी पढ़ें: मीम मास्टर बने SSC Protest पार्टनर, छात्रों संग सड़क पर उतरे इन्फ्लुएंसर अशब अहमद

यह भी पढ़ें: पेपर नहीं, सिस्टम फेल है…, रामलीला मैदान में छात्रों का फूटा गुस्सा! जानें क्या हैं वो 10 मांगें जिसके लिए सड़क पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >