Punjab Lecturer Admit Card 2026: पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट (ERD) ने पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Punjab Lecturer Exam Dates 2026: कब होगी परीक्षा?
पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट की ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर दी गई जानकारी के अुनसार पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20, 26 और 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा अलग-अलग विषयों और शिफ्ट में आयोजित होगी. इस बारे में और अधिक डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं.
Punjab Lecturer Cadre Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- पंजाब लेक्चरर कैडर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Punjab Lecturer Cadre Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या DOB दर्ज करके सबमिट करना होगा.
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवार का एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- उम्मीदवार इसमें दर्ज जानकारी को अच्छी तरह चेक करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर जरूर रखें.
Punjab Lecturer Admit Card 2026 Official Notification Check Here
ये भी पढ़ें: बैंक में 13,706 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई
Note: इस भर्ती से जुड़ी और अधिक डिटेल्स आप पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट (ERD) की ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
