NCET 2026 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

NTA NCET 2026 Admit Card: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी NCET 2026 में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जरफ से एनसेट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA NCET 2026 Admit Card: NTA ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी NCET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NCET 2026 के लिए आवेदन करने वाले हजारों उम्मीदवार काफी समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. अब NTA ने 13 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA NCET 2026 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NCET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

NTA NCET 2026 Admit Card Download Here

जरूरी तारीखें

NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 थी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2026 तय की गई थी. आवेदन सुधार का मौका 12 से 14 मार्च 2026 तक दिया गया था. परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी स्लिप 9 अप्रैल 2026 को जारी हुई थी और अब एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 को उपलब्ध करा दिया गया है.

किन यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन?

NCET स्कोर के जरिए देश की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय ITEP कोर्स में एडमिशन मिलता है. इसमें कई केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, NIT, IIT और अन्य संस्थान शामिल हैं. प्रमुख संस्थानों में AMU, IGNOU, IIT Kharagpur, IIT Bhubaneswar, Pondicherry University, Central University of Haryana और MDU जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो MTS का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >