NEET UG परीक्षा की होगी वीडियोग्राफी, एक दिन पहले सील होंगे एग्जाम सेंटर

NEET UG Re Exam: जमशेदपुर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

जमशेदपुर से कुमार आनंद की रिपोर्ट

नीट यूजी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके. समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने साफ कहा कि परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक यानी इनविजिलेटर के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी. इसके अलावा सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की संभावना न रहे.

NEET UG Re Exam: वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सख्ती से फ्रिस्किंग की जाएगी. किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. खास बात यह है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं. प्रशासन का मानना है कि तकनीक और कड़ी निगरानी की मदद से नकल जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है.

मिलेंगी ये सुविधाएं

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष योजना बनाई है. परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को सैनिटाइज करने के बाद पूरी तरह सील कर दिया जाएगा. इसके साथ ही केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि परीक्षा के दिन किसी तरह की तकनीकी या व्यवस्थागत परेशानी नहीं होनी चाहिए. बैठक में सिटी एसपी ललित मीणा, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुलजी आनंदजी समेत कई अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पिता लेखपाल, बेटे ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की AIR 438

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >