पेन-पेपर या CBT? NTA ने नोटिस जारी कर दूर किया NEET को लेकर कन्फ्यूजन

NEET UG Re Exam 2026: नीट री-एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी पहली और दूसरी पसंद के परीक्षा शहर चुन सकते हैं.

NEET UG Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर क्लियर कर दिया है कि इस बार की परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी. वहीं अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. NTA ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही स्टूडेंट्स के लिए टाइमिंग और डेट की जानकारी भी शेयर की है.

पेन पेपर मोड में होगी परीक्षा

जारी नोटिस के अनुसार, NEET UG 2026 Re-Exam CBT (Computer Based Test) मोड में नहीं, बल्कि पेन एंड पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. नीट यूजी की परीक्षा 13 भाषाओं में होगी. इसी के साथ NTA ने सिटी च्वॉइस और करेंट एड्रेस अपडेट करने को लेकर भी जानकारी दी है.

21 मई तक अपडेट कर लें ये डिटेल

एजेंसी ने उम्मीदवारों को प्रजेंट एड्रेस और परीक्षा शहर की पसंद अपडेट करने की सुविधा भी दी है. यह विंडो 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी पहली और दूसरी पसंद के परीक्षा शहर चुन सकते हैं.

NTA ने क्या कहा?

  • जो छात्र सिटी च्वॉइस अपडेट नहीं करेंगे, उनकी पुरानी परीक्षा सिटी बरकरार रहेगी
  • केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर में बदलाव की अनुमति होगी
  • अन्य किसी डिटेल में सुधार नहीं किया जाएगा
  • 21 मई के बाद किसी भी बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं होगा
  • इस प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा

एडमिट कार्ड कब आएगा?

NTA ने कहा है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारियां 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी. री-एग्जाम को लेकर लगातार चल रही CBT और ऑनलाइन परीक्षा की चर्चाओं के बीच NTA के इस नोटिस ने छात्रों का कन्फ्यूजन काफी हद तक दूर कर दिया है.

यह भी पढ़ें- नेट का फॉर्म भर रहे हैं तो इन 5 डिटेल्स को जरूर चेक करें, NTA ने दी सलाह 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >