सऊदी अरब के Riyadh में होगी नीट यूजी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

NEET UG 2026: 3 मई को नीट यूजी की परीक्षा है. NTA ने छात्रों को सूचित किया इस बार नीट यूजी परीक्षा सऊदी अरब के रियाद (Riyadh) में भी आयोजित की जा रही है.

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देश और विदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड यानी कि ऑफलाइन मोड में होगी. NTA ने छात्रों को सूचित किया इस बार नीट यूजी परीक्षा सऊदी अरब के रियाद (Riyadh) में भी आयोजित की जा रही है.

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA नीट यूजी परीक्षा को लेकर हर छोटी-बड़ी अपडेट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. इसी कड़ी में आज NTA ने स्टूडेंट्स को बधाई दी है. साथ ही नोटिस जारी कर बताया है कि परीक्षा सऊदी अरब के रियाद (Riyadh) में भी आयोजित की जा रही है, जिससे विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

एजेंसी ने अपने नोटिस में सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों. NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.

छात्रों के लिए NTA की सलाह

परीक्षा के दिन शांत और फोकस्ड रहना बेहद जरूरी है. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे एडमिट कार्ड और फोटो वाली ID साथ रखें. OMR शीट भरते समय सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपके मार्क्स पर असर डाल सकती है. साथ ही NTA ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें. परीक्षार्थी कपड़े का ध्यान रखें. NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत कपड़ों का ध्यान रखें. बैन आइटम लेकर परीक्षा केंद्र न जाएं. इसी के साथ NTA ने स्टूडेंट्स को समय से एग्जाम सेंटर पहुंचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- हाई हील्स और झुमकों का फैशन नहीं चलेगा, NEET परीक्षा के लिए NTA ने दिए सख्त आदेश 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >