MPPSC PCS प्रीलिम्स के लिए आंसर की जारी, यहां करें चेक

MPPSC PCS Pre Answer Key 2026: मध्य प्रदेश स्टेट सर्विस परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाना होगा.

MPPSC PCS Pre Answer Key 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने 26 अप्रैल 2026 को आयोजित MPPSC PCS Prelims Exam में हिस्सा लिया था, वे अब अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की जारी होने से अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी.

ऑब्जेक्शन करने का मौका

उम्मीदवारों को आंसर की देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाना होगा. आयोग ने सेट A, सेट B, सेट C और सेट D के लिए आंसर की उपलब्ध कराई है. अगर किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे तय समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं.

MPPSC PCS Pre Answer Key 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MPPSC PCS Pre Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी परीक्षा और प्रश्न पत्र सेट का चयन करें.
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट भी निकाल लें.

MPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 तय की गई थी. इसके बाद फॉर्म करेक्शन की सुविधा 11 फरवरी 2026 तक दी गई थी.

लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा भी दो चरणों में दी गई थी. प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को दो सत्रों में आयोजित की गई. परीक्षा से पहले 16 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. अब 28 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 155 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा, DSP, वाणिज्यिक कर अधिकारी, नायब तहसीलदार, बीडीओ, सीडीपीओ, एक्साइज सब इंस्पेक्टर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैसे कई अहम पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: BA के बाद क्या करें? ये 5 सरकारी नौकरियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >