JAC Board: झारखंड बोर्ड में 9वीं की परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू

झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 2026 सत्र के कक्षा 10वीं के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुके हैं.

JAC Board Exam: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2025 के लिए 9वीं कक्षा और 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तिथियों की घोषणा कर दी है. JAC द्वारा एक ऑफिशियल नोटिस जारी की गई थी जिसमें ये लिखा था कि बिना लेट फीस के आवेदन करने की तिथि 28 नवंबर से 14 दिसंबर है और लेट फीस के साथ उम्मीदवार 15 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको jac.jharkhand.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.

JAC Board में 9वीं कक्षा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

1. सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in की वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर registration के ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. 9वीं कक्षा का विकल्प सुनें.
4. अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
5. आवेदन फॉर्म को ठीक से पढ़कर भरें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. आपका फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >