ICAI: भारी बारिश और बाढ़ के कारण, जम्मू कश्मीर और पंजाब में CA परीक्षा स्थगित

ICAI CA Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू के कई शहरों में सीए परीक्षा स्थगित कर दी है. मौसम की खराबी और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है. देखें डिटेल.

ICAI CA Exam Postponed: यदि आप भी सीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर हो सकती है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू के कई शहरों में सीए परीक्षा स्थगित कर दी है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 

ICAI CA Exam Postponed: 4 सितंबर की परीक्षा स्थगित 

3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली इन परीक्षाओं को भारी बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए टाल दिया गया है. इस फैसले से उन हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी, जो इन प्रभावित इलाकों में परीक्षा देने वाले थे. 

ICAI CA Exam Postponed: जारी किया नोटिस 

आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. छात्रों की मुश्किलें और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. 

कब होगी परीक्षा? 

आईसीएआई ने परीक्षा की नई तिथियां को लेकर कहा कि जल्द ही नई तारीख जारी की जाएगी. संशोधित शेड्यूल उचित समय पर छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें. 

ICAI CA Exam Schedule: परीक्षा का शेड्यूल 

  • सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 4 से 15 सितंबर तक 
  • ग्रुप 1 के पेपर 4, 7 और 9 सितंबर 
  • ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर 
  • सीए फाइनल परीक्षा 2025 भी इसी महीने तय थी.
  • ग्रुप 1 के लिए पेपर 3, 6 और 8 सितंबर
  • ग्रुप 2 के लिए पेपर 10, 12 और 14 सितंबर 

ICAI CA Exam: किन शहरों स्थगित हुई परीक्षा? 

  • पंजाब में – अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला और संगरूर
  • जम्मू क्षेत्र में – सिर्फ जम्मू शहर

यह भी पढ़ें- WBJEE Counselling Result 2025: राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >