IBPS PO Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS PO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2026 थी. वहीं आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 26 जुलाई रखी गई थी. उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 29 और 30 जुलाई 2026 को दिया गया था.
IBPS PO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होम पेज पर CRP PO/MT-XVI से जुड़े एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें.
- आपका IBPS PO एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें. खास तौर पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जरूर देख लें.
IBPS PO वैकेंसी डिटेल्स
| बैंक का नाम | कुल पद |
| Bank of Baroda | 1,900 |
| Canara Bank | 1,500 |
| Bank of Maharashtra | 1,100 |
| Indian Bank | 650 |
| Indian Overseas Bank | 550 |
| Punjab National Bank | 504 |
| Bank of India | 500 |
| Central Bank of India | 500 |
| Punjab & Sindh Bank | 161 |
| कुल | 7,365 |
अब भर्ती प्रक्रिया के तहत PO प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी. PET एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. वहीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया जाएगा. प्रीलिम्स का रिजल्ट सितंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: IBPS PO की वैकेंसी कब आएगी, देखें एग्जाम कैलेंडर
