HPSC HCS Pre Admit Card 2026: हरियाणा स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
HPSC HCS Pre Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admit Card या HCS Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें.
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
HPSC HCS Pre Exam Date: कब होगी परीक्षा?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 26 फरवरी 2026 तक चली थी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 26 फरवरी ही थी. अब प्रीलिम्स परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कई अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें Haryana Civil Service (Executive Branch) के 24 पद शामिल हैं. इसके अलावा Excise & Taxation Officer के 27 पद, Assistant Excise & Taxation Officer के 22 पद और DSP के 8 पद भी भरे जाएंगे.
साथ ही Naib Tehsildar, Traffic Manager, District Food & Supplies Controller और Assistant Registrar Cooperative Societies जैसे पद भी इसमें शामिल हैं. कुल मिलाकर यह भर्ती कई विभागों के लिए बड़ी भर्ती मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: JEE Main कम नंबर पर भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, जानें मार्क्स और परसेंटाइल का फॉर्मूला
