शिक्षक बनने की दौड़ शुरू, CTET 2026 के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव

CTET 2026 September: सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. CBSE ने CTET September 2026 का इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन तारीख, परीक्षा शेड्यूल और जरूरी निर्देश भी साफ कर दिए गए हैं.

CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. बोर्ड ने साफ किया है कि फॉर्म सबमिट करने और फीस जमा करने की आखिरी समय सीमा रात 11:59 बजे तक रहेगी. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.

CTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • अब “CTET September 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration करके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • Application Number और Password से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • परीक्षा केंद्र और Paper-I / Paper-II चुनें.
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

CTET 2026 September Application Notification Check Here

6 सितंबर को होगी परीक्षा

CBSE के अनुसार CTET परीक्षा 6 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी. पहली शिफ्ट में Paper-II होगा, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में Paper-I आयोजित किया जाएगा. इसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है. दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय मिलेगा.

इस बार नोटिफिकेशन में एक खास बात भी लिखी गई है. CBSE ने कहा है कि अगर उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा बढ़ती है, तो परीक्षा 5 सितंबर 2026, शनिवार को भी कराई जा सकती है. फिलहाल मुख्य परीक्षा 6 सितंबर को तय है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बोर्ड एक दिन पहले भी परीक्षा आयोजित कर सकता है.

यह भी पढ़ें- बिहार का उभरता टेक हब, जहां बनता है इंजीनियर्स का फ्यूचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >