CTET 2026 परीक्षा कल, एग्जाम सेंटर पर न करें ये गलतियां

CTET 2026: सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र एग्जाम सेंटर की गाइडलाइन का जरूर ध्यान रखें. CBSE की तरफ से जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को होगा.

CTET 2026 Exam: हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इसी कारण CBSE ने CTET परीक्षा में Unfair Means यानी गलत तरीकों पर सख्त नियम बनाए हैं. अगर कोई उम्मीदवार इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका रिजल्ट रद्द किया जा सकता है.

CTET 2026 Exam Guidelines: इन बातों का रखें ध्यान

CTET Exam 2026 में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और स्मार्ट वॉच पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. अगर किसी उम्मीदवार के पास ये सामान पाया जाता है तो उसे तुरंत परीक्षा से बाहर किया जा सकता है.

एग्जाम हॉल में किताब, कागज, पाउच, स्केल, व्हाइटनर और एक्सट्रा कागज भी लाने की अनुमति नहीं होती. CTET Exam 2026 के दौरान नकल करना, दूसरों से बात करना, मोबाइल या स्मार्ट वॉच रखना Unfair Means माना जाएगा.

इसके अलावा बार बार सीट छोड़कर बाहर जाना, OMR शीट से छेड़छाड़ करना या जानबूझकर पहचान बताने वाला निशान लगाना भी Unfair Means माना जाता है. परीक्षा हॉल में किसी से झगड़ा करना या स्टाफ से बदतमीजी करना भी गंभीर अपराध माना जाता है.

CBSE ने जारी की नोटिस

एग्जाम शिफ्ट

सीटीईटी परीक्षा 140 शहरों में होगी. परीक्षा 7 और 8 फरवरी को होगी. दोनों दिन पेपर II सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी. वहीं पेपर I दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगा और इसकी अवधि भी 2 घंटे 30 मिनट रहेगी.

यह भी पढ़ें: CTET का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >