CBSE Board Computer Paper Analysis: कंप्यूटर सब्जेक्ट का पेपर आसान रहा. सभी सवाल NCERT और सिलेबस से पूछे गए थे. स्टूडेंट्स ने कहा कि IT का पेपर आसान था और समय के भीतर सॉल्व करने वाला था. विशेषज्ञों का कहना है कि पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था.
कैसा रहा कंप्यूटर का पेपर?
छात्रों के अनुसार, IT का क्वेश्चन बेसिक और बैलेंसड था. जिन छात्रों ने व्यवस्थित तैयारी की थी, वे सभी प्रश्न कॉन्फिडेंस के साथ बना सके. एआई प्रोजेक्ट साइकिल, डेटा हैंडलिंग और एआई एथिक्स जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे गए.
MCQ के सवाल सीधे और स्पष्ट थे
विशेषज्ञों का कहना है कि एमसीक्यू (MCQ) सेक्शन सीधा और स्पष्ट था, जिसमें कॉन्सेप्ट की समझ पर जोर दिया गया. ये प्रश्न स्कोरिंग थे और भ्रमित करने वाले नहीं थे. 2 अंकों के प्रश्न सरल थे, जबकि 4 अंकों के प्रश्नों में समझ की जांच की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि जिन छात्रों ने सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास किया था, उनके लिए ये प्रश्न भी ज्यादा कठिन नहीं रहे होंगे. शिक्षकों ने प्रश्नपत्र को अच्छा बताया. समय सीमा भी ठीक था.
हालांकि कुछ छात्रों ने माना कि कुछ प्रश्न थोड़े भ्रमित करने वाले थे, खासकर सेक्शन A में कुछ विकल्प मिलते-जुलते होने के कारण. सेक्शन B में 2 और 4 अंकों के एनालिसिस प्रश्नों में दो सवाल ऐसे थे, जिन्हें समझने के लिए बेहतर व्याख्या की जरूरत थी. अधिकांश छात्रों को सेक्शन A, सेक्शन B की तुलना में आसान लगा, क्योंकि सेक्शन B में एनालिसिस बेस्ड सवाल अधिक थे.
यह भी पढ़ें- अब बोर्ड परीक्षा में भी ले जाना होगा पहचान पत्र, इस राज्य ने की पहल
