BSEB STET 2026 की डेट, नवंबर में होगी परीक्षा

BSEB STET 2026 Application: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Secondary Teacher Eligibility Test यानी STET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है. STET 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है.

BSEB STET 2026 परीक्षा को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. हालांकि परीक्षा की फाइनल तारीख बोर्ड की ओर से अलग से जारी की जाएगी. परीक्षा Computer-Based Test यानी CBT मोड में होगी. इसमें दो पेपर होंगे. BSEB STET के लिए Paper 1 कक्षा 9 से 10 और Paper 2 कक्षा 11 से 12 में शिक्षक बनने के लिए होगा.

BSEB STET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in खोलें.
  • होम पेज पर STET 2026 Registration से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से दर्ज करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.

150 अंकों का होगा पेपर

STET 2026 में उम्मीदवारों से कुल 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. पूरे पेपर के लिए 150 अंक निर्धारित हैं. यानी हर सवाल एक अंक का होगा. परीक्षा कंप्यूटर पर आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने चुने हुए पेपर और विषय के हिसाब से तैयारी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: बिहार STET सर्टिफिकेट के 5 बड़े फायदे, जान जाएंगे तो अगली बार तुरंत भरेंगे फॉर्म

BSEB STET उम्र सीमा

STET 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल रखी गई है.

BC और EBC वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल है. वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 साल है. दिव्यांग उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार STET आवेदन तो शुरू हो गया, अब समझें Paper 1 और 2 का पूरा एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स का गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >