मैम…जाने दीजिए प्लीज! 2 मिनट लेट पहुंचने पर Bihar Board Exam में नहीं मिली एंट्री

Bihar Board Exam: किसी भी परीक्षा में सख्ती के नियम इसलिए होते हैं कि कोई लापरवाही न हो. लेकिन बिहार बोर्ड ने इस बार कुछ ज्यादा ही सख्ती दिखा दी. स्टूडेंट्स रोने बिलखने लगे. देर होने के वजह से एंट्री नहीं मिलने पर गेट पीटने लगे. फिर भी एग्जाम देने का मौका नहीं मिला.

Bihar Board Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं बीते रोज से यानी कि 2 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं. इस बार परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलांइस जारी किए गए हैं. साथ ही इनका कड़ाई से पालन किया गया. एक दो मिनट से भी लेट हो जाने पर कई स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देने दिया गया.

Bihar Board Exam Late Entry Denied: गेट पीटती रह गईं छात्रा

बिहार के नालंदा जिले के एग्जाम सेंटर में कई ऐसे मामले देखें गए कि 2 मिनट लेट होने पर स्टूडेंट को एग्जाम देने की अनुमति नहीं मिली. वहीं रोहतास की कई छात्रों को भी एक से दो मिनट लेट होने पर स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं मिली. रोती -बिलखती छात्रों ने बताया कि एग्जाम सेंटर पर आने में 45 मिनट लगते हैं लेकिन हमलोग 3 घंटे पहले निकले थे. बहुत जाम था तो 2 मिनट लेट पहुंचें. लेकिन टीचर ने एंट्री नहीं दी. गुस्से में कई स्टूडेंट्स ने गेट भी पीटा लेकिन एंट्री नहीं मिलने पर हताश हो गए. 

परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी 

बोर्ड का साफ निर्देश है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को किसी भी हालत में केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.  बोर्ड की ओर से राज्यभर में परीक्षा को नकलमुक्त और अनुशासित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, दो स्तर की जांच, वीडियोग्राफी और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

समय से पहुंचना अनिवार्य

छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. तय समय के बाद मुख्य गेट बंद कर दिया जा रहा है. कई जिलों में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां 2- 3 मिनट की देरी के कारण भी छात्रों को बाहर ही रोक दिया गया. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी.

जबरन घुसने की कोशिश पर कार्रवाई

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई छात्र नियम तोड़कर जबरन अंदर घुसने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ

  • एफआईआर दर्ज की जा सकती है
  • और उसे आगामी दो साल तक परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है

Bihar Board Exam Guidelines: छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाएं
  • एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य रखें
  • केंद्र के अंदर पूरी तरह अनुशासन बनाए रखें

बोर्ड का साफ संदेश

बिहार बोर्ड का कहना है कि परीक्षा की पवित्रता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: देश विदेश की बड़ी खबरें एक नजर में, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >