Ex MLA Vallabh Nagar English: एक तरफ घूंघट का लिहाज, दूसरी तरफ फर्राटेदर इंग्लिश, उदयपुर जिले के भिंडर नगर पालिका से एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया. इस वीडियो में एक महिला दिख रही हैं जो लंबे-लंबे घूंघट में हैं और एक महिला नगर पालिका की इंग्लिश में क्लास लगा रही हैं. आसपास के लोग और अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस महिला की इंग्लिश सुनकर हैरान हैं. अब लोगों के बीच उत्सुक्ता है कि आखिर ये महिला कौन हैं?
आम महिला नहीं, पूर्व कांग्रेस विधायक हैं
कहा जा रहा है कि ये महिला वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत हैं. प्रीति शक्तावत राजस्थान सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी हैं. वे राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती हैं. साथ ही युवा, रोजगार और महिलाओं से जुड़े कई सारे अभियान में शामिल होती हैं.
पूर्व कांग्रेस विधायक के पास BA, BEd की है डिग्री
प्रीति यूं ही फर्राटेदार इंग्लिश नहीं बोलती हैं. वे एक मजबूत टीचिर बैकग्राउंड से आती हैं. myneta.com के अनुसार, प्रीति गजेंद्र ग्रेजुएट हैं. साथ ही उन्होंने उदयपुर स्थित निम्बार्क टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (Nimbark Teacher Training College) से बीएड की डिग्री हासिल की है.
आम लोगों की परेशानी के लिए EO से की बातचीत
प्रीति गजेंद्र ने जब प्रीति शक्तावत ने देखा कि जब अधिकारी आम लोगों का काम अटका रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं तो उन्होंने खुद नगर पालिका के दफ्तर पहुंचकर EO यानी कि नगर पालिका के Executive Officer से बात की. इस दौरान उन्होंने इंग्लिश में अपनी बात रखी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों के लिए प्रोसेस को पेचीदा न बनाएं और काम समय पर पूरा करें.
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि इतनी पढ़ी-लिखी तो घूंघट में क्यों हैं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूजर्स प्रीति गजेंद्र के स्टाइल की काफी तारीफ कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि वे सही मायने में सशक्त महिला की उदाहरण हैं. कुछ यूजर्स उनकी इंग्लिश की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी शिक्षा की. हालांकि, इस बीच एक पक्ष है जो महिला सशक्तिकरण से घूंघट को जोड़ते हुए इस महिला की निंदा कर रहे हैं. उनका कहना है कि इतनी पढ़ाई-लिखाई के बाद भी घूंघट में रहने का क्या मतलब बनता है.
यह भी पढ़ें- 120 मिनट में 120 पन्ना लिखकर, रांची की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब छपेगी किताब
