डीयू चुनाव के लिए कल आएगा रिजल्ट, 4 पोजीशन के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में

DUSU Elections 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है और राजधानी के कॉलेजों में छात्रों का जोश साफ नजर आ रहा है. आज यानी 18 सितंबर 2025 को यह चुनाव दो शिफ्टों में करवाया जा रहा है. सुबह के कॉलेजों के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा, जबकि इवनिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए वोटिंग दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी.

DUSU Elections 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए वोटिंग आज यानी 18 सितंबर 2025 को हो रही है. डीयू से जुड़े कुल 52 कॉलेज इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा हैं. सभी कॉलेजों को मिलाकर लगभग 2.8 लाख छात्र इस बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. छात्र प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर कैंपस में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. युवाओं की यह भागीदारी विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करती है.

DUSU Elections 2025: 4 पोजीशन के लिए 21 उम्मीदवार

DUSU चुनाव में इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार अहम पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. हर उम्मीदवार अपनी-अपनी रणनीति और वादों के साथ छात्रों को लुभाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही कॉलेज स्तर पर भी प्रतिनिधियों का चुनाव इन्हीं वोटों के आधार पर किया जाएगा.

195 मतदान केंद्र

इस चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से करवाई जा रही है. इसके लिए कुल 700 ईवीएम की व्यवस्था की गई है. मतदान को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए 195 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कैंपस में किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी में है ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

आज पूरे दिन वोटिंग संपन्न होने के बाद कल यानी 19 सितंबर 2025 को वोटों की गिनती की जाएगी. सुबह से मतगणना शुरू होकर शाम तक चारों पदों के विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की कमान किसके हाथों में जाएगी.

यह भी पढ़ें: CBSE Update: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले ये अपडेट, LOC सबमिशन के लिए देखें महत्वपूर्ण नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >