DRDO apprentice : डीआरडीओ दे रहा अप्रेंटिस का मौका, 30 पदों पर मांगे आवेदन

प्रतिष्ठित संस्थान में अप्रेंटिस करने का मौका तलाश रहे युवाओं को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है. जानें निर्धारित पदों के बारे में विस्तार से...

DRDO apprentice : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के डिफेंस साइंटिफिक इन्फॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर (डेसीडॉक) एवं डायरेक्टोरेट ऑफ प्लानिंग एंड कोऑर्डिनेशन (डीपी एंड सी) में अप्रेंटिस के 30 पदों पर आवेदन मांगे हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है.

कुल पद 30

अप्रेंटिस
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस 20
कंप्यूटर साइंस 7
फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी 2
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी 1

आप कर सकते हैं आवेदन

लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस अप्रेंटिस के लिए स्नातक के साथ लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस में एक वर्षीय डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर साइंस अप्रेंटिस के लिए कंप्यूटर साइंस में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अप्रेंटिस के लिए फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी में तीन वर्षी डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी अप्रेंटिस के लिए प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में तीन वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता मांगी गयी है.  

इसे भी पढ़ें : BSSC recruitment : बिहार एसएससी करेगा लेबोरेटरी असिस्टेंट के 143 पदों पर नियुक्ति

आयु सीमा

आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

स्टाइपेंड

लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस अप्रेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य पदों के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.

चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदन पत्रों में उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अनुसार किया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करनेवाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. भरे गये आवेदन पत्र को  
द डायरेक्टर, डेसिडॉक, मेटकॉफ हाउस, दिल्ली – 110054 के पते पर भेजना होगा. आवेदकों का वेबसाइट http://www.mhrdnats.gov.in या http://nats.education.gov.in में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.
अंतिम तिथि : 20 मई, 2025.
विवरण के लिए देखें : https://www.drdo.gov.in/drdo/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >