CBSE Board Exam: 44 लाख छात्रों के बोर्ड परीक्षा के लिए इंतजाम सख्त, बोर्ड ने दी जानकारी

सीबीएसई बोर्ड ने 2025 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी किए नियम, स्कूलों को दिए खास निर्देश.

CBSE Board Exam 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने अपने आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा जो कि 2025 में आयोजित होगी उसकी पूर्ण रूप से तैयारी कर ली है, बता दें कि ये परीक्षा फरवरी में शुरू होगी और अप्रैल तक चल सकती है, कुछ ही दिनों में परीक्षा की डेटशीट भी सामने आ जाएगी. इस परीक्षा के लेकर बोर्ड ने काफी सख्ती से नियम बनाए हैं ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक हो जाए.

CCTV की निगरानी में होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड ने ये जानकारी दी है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं के हर सेंटर में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से होगा, और इसकी सीसीटीवी फुटेज भविष्य के लिए भी स्टोर की जाएगी. बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को एक नोटिस दिया है जिसमें ये लिखा हुआ है कि परीक्षा हॉल में सीसीटीवी होना अनिवार्य है.

40 लाख से अधिक बच्चे देंगे बोर्ड परीक्षा

बता दें, कि इस साल करें 44 लाख बच्चे सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. और इस परीक्षा में विशेष तौर से निगरानी रखने के लिए बोर्ड ने कई अहम कदम उठाए हैं और सभी स्कूलों को काफी कड़े निर्देश दिए हैं.

Also Read:CBSE Date Sheet 2025 Soon: जल्द जारी किया जा सकता है सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट

Also Read: UPSC Success Story: आंखों की रौशनी के बिना बन गए IAS ऑफिसर, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >