2026 में बदल रहा है करियर का ट्रेंड, ये 7 कोर्स बने स्टूडेंट्स की पहली पसंद

Trending courses in 2026: 2026 में करियर के मायने बदल रहे हैं. ट्रेडिशनल डिग्री के बजाय AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और 1 वर्षीय BEd. ये 7 कोर्स स्टूडेंट्स की पहली पसंद बन रहे हैं. जानिए क्यों भारत और विदेशों में इन कोर्सेज की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इनमें करियर के क्या मौके हैं.

Trending courses in 2026: समय के साथ एजुकेशन और करियर के ऑप्शन तेजी से बदल रहे हैं. पहले जहां ट्रेडिशनल कोर्स, जैसे BA, BSc और BCom अधिक पॉपुलर थे. वहीं अब स्टूडेंट्स ऐसे कोर्स चुन रहे हैं, जो सीधे नौकरी और स्किल से जुड़े हों. टेक्नोलॉजी, डिजिटलाइजेशन और नई एजुकेशन स्कीम के कारण 2026 में कई नए कोर्स ट्रेंड में आ गए हैं. खास बात यह है कि इन कोर्सों की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. आइए जानते हैं कि ये 7 कोर्स (Trending courses in 2026) कौन-कौन से हैं.

Trending courses in 2026: टॉप 7 ट्रेंडिंग कोर्स

1.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग

AI आज हर सेक्टर में अपनी जगह बना चुका है. कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं जो ऑटोमेशन और डेटा के जरिए बेहतर डिसीजन ले सकें. इंजीनियरिंग कॉलेजों से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक AI और मशीन लर्निंग (Trending courses in 2026) के कोर्स तेजी से बढ़ रहे हैं.

2. डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स

डेटा को नया फ्यूल कहा जा रहा है. बड़ी कंपनियां डेटा एनालिस्ट और डेटा साइंटिस्ट की रिक्रूट्मेंट कर रही हैं. इस कोर्स में छात्रों को डेटा समझने, एनालिसिस करने और रिपोर्ट तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाती है.

3. Cyber Security

ऑनलाइन क्राइम और साइबर अपराध के मामले बढ़ने के कारण Cyber Security एक्सपर्ट्स की मांग बढ़ी है. एथिकल हैकिंग, नेटवर्क सिक्योरिटी और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी जैसे कोर्स युवाओं में फेमस हो रहे हैं.

4. Cloud Computing

आज ज्यादातर कंपनियां क्लाउड प्लेटफॉर्म (Trending courses in 2026) पर काम कर रही हैं. क्लाउड कंप्यूटिंग और DevOps जैसे कोर्स आईटी सेक्टर में बेहतर सैलरी और ग्रोथ के अवसर दे रहे हैं.

5. Digital Marketing

ऑनलाइन बिजनेस और सोशल मीडिया के दौर में डिजिटल मार्केटिंग एक मजबूत करियर विकल्प बन चुका है. SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग , कंटेंट क्रिएशन और Influencer Marketing जैसे कोर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

6. टीचर ट्रेनिंग और BEd कोर्स

एजुकेशन के फील्ड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने 1 वर्षीय BEd कोर्स को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है. इससे कम समय में टीचर बनने का अवसर मिलेगा और शिक्षा के सेक्टर में नई अपॉर्चुनिटी खुलेंगी.

7. स्किल बेस्ड और शॉर्ट टर्म कोर्स

आज के स्टूडेंट्स लंबी पढ़ाई के बजाय ऐसे कोर्स पसंद कर रहे हैं , जो कम समय में नौकरी दिला सकें. Communication Skills, Personality Development, Coding Bootcamp और AI बेस्ड सर्टिफिकेट कोर्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या CS को पीछे छोड़ देगी ये इंजीनियरिंग ब्रांच, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >