ITI के बाद मिलती हैं ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

Government jobs after ITI: ITI करने के बाद आपके पास एक नहीं, बल्कि कई सरकारी नौकरी के ऑप्शन होते हैं. जानें उन 5 बड़े सरकारी विभागों के बारे में जहां ITI पास युवाओं के लिए निकलती है बंपर वैकेंसी.

Government jobs after ITI: आज के समय में ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के कई अच्छे मौके मौजूद हैं. अगर आपने किसी ट्रेड में ITI किया है, तो आप सीधे स्किल बेस्ड जॉब्स के लिए तैयार माने जाते हैं. खास बात ये है कि इन नौकरियों में सैलरी भी ठीक होती है और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है.आइए जानते हैं कि ITI के बाद मिलने वाली 5 बेहतरीन सरकारी नौकरियों (Government jobs after ITI) के बारे में. 

रेलवे में नौकरी (Railway Jobs)

ITI वालों के लिए सबसे ज्यादा मौके इंडियन रेलवे में मिलते हैं. यहां पर फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर जैसे ट्रेड्स के लिए वैकेंसी निकलती रहती है. रेलवे में नौकरी मिलने का फायदा ये है कि सैलरी के साथ-साथ कई तरह के सरकारी भत्ते भी मिलते हैं. 

SSC की नौकरी

SSC के जरिए भी ITI पास कैंडिडेट्स कई पदों पर नौकरी पा सकते हैं. खासकर MTS और टेक्निकल पोस्ट्स के लिए ITI वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. यहां काम का प्रेशर कम होता है और सरकारी सुविधाएं जैसे पेंशन और मेडिकल मिलती हैं. 

PSU में जॉब

PSU यानी सरकारी कंपनियां जैसे BHEL, ONGC और GAIL में ITI वालों के लिए टेक्नीशियन या ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती होती रहती है. PSU की नौकरी में सैलरी प्राइवेट सेक्टर से बेहतर होती है और प्रमोशन के मौके भी अच्छे मिलते हैं. 

डिफेंस सेक्टर 

अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं, तो ITI के बाद आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में भी नौकरी पा सकते हैं. यहां टेक्निकल ट्रेड्स के लिए ITI वालों को प्राथमिकता दी जाती है. टेक्निकल ट्रेड्समैन, स्टोर कीपर और मैकेनिक पदों पर भर्ती होती है. 

राज्य सरकार की नौकरियां (State Government Jobs)

हर राज्य में बिजली विभाग, जल विभाग और PWD में ITI पास कैंडिडेट्स के लिए वैकेंसी निकलती रहती है. स्टेट गवर्नमेंट जॉब के लिए आपको राज्य की सरकारी वेबसाइट या रोजगार पोर्टल पर नजर रखनी होगी. कई बार सीधी भर्ती भी होती है. 

यह भी पढ़ें: 10वीं पास को मिलती है ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कहां करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >