BA के बाद टेंशन खत्म, ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं करियर

Government Jobs After BA: बीए के बाद सरकारी नौकरी कैसे पाएं. जानें 5 बेहतरीन करियर ऑप्शन जैसे UPSC, SSC CGL, और बैंकिंग, जो आपको एक सेफ फ्यूचर और शानदार सैलरी दिला सकते हैं.

Government Jobs After BA: अगर आपने BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स) कर लिया है और सोच रहे हैं कि आगे क्या करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. BA के बाद भी कई शानदार सरकारी नौकरी के ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और सम्मान मिलता है. बस सही तैयारी जरूरी है. आइए जानते हैं 5 ऐसी सरकारी नौकरियां (Government Jobs After BA), जिन पर आप फोकस कर सकते हैं. 

SSC CGL Exam

BA के बाद सबसे पॉपुलर सरकारी परीक्षा में से एक है SSC CGL (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल). इस एग्जाम के जरिए आप इनकम टैक्स ऑफिसर, ऑडिटर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर जैसी पोस्ट पा सकते हैं. इसमें सैलरी अच्छी होती है और प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं. 

बैंकिंग जॉब- IBPS और SBI

अगर आपको ऑफिस वर्क पसंद है, तो बैंकिंग सेक्टर बढ़िया ऑप्शन है. IBPS और SBI के एग्जाम देकर आप PO (प्रोबेशनरी ऑफिसर) या क्लर्क बन सकते हैं. बैंकिंग जॉब में फिक्स टाइमिंग, अच्छी सैलरी और हर साल प्रमोशन के कई मौके मिलते हैं. बैंकिंग के लिए आपको अपनी कैलकुलेशन और रीजनिंग की स्पीड पर काम करना होगा. 

UPSC सिविल सर्विस

अगर आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो UPSC की तैयारी कर सकते हैं. इससे आप IAS, IPS, IFS जैसे बड़े ऑफिसर बन सकते हैं. अच्छी सैलरी और देश सेवा का मौका मिलता है. इस परीक्षा के सिलेबस में हिस्ट्री, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स जैसे सब्जेक्ट होते हैं, जिन्हें आप बीए में पहले ही पढ़ चुके होते हैं. 

रेलवे जॉब

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हर साल कई पदों के लिए भर्ती करता है, जैसे NTPC, ग्रुप डी और क्लर्क. इसमें जॉब सिक्योरिटी, कम ट्रांसफर और अच्छी फैसिलिटी मिलती है. रेलवे में नौकरी के साथ-साथ आपको और आपके परिवार को मुफ्त यात्रा, मेडिकल सुविधाएं और शानदार भत्ते मिलते हैं. 

राज्य सरकारी नौकरी

हर राज्य अपनी अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए एग्जाम कराता है, जैसे PCS (पब्लिक सर्विस कमीशन) पुलिस और पटवारी. इन परीक्षाओं का सिलेबस काफी हद तक बीए के विषयों से मिलता-जुलता होता है, जिससे आर्ट्स के छात्रों को काफी मदद मिलती है. राज्य के सरकारी नौकरी में आपको अपने राज्य में रहकर काम करने का मौका मिलता है. 

यह भी पढ़ें: 10वीं पास को मिलती है ये 5 सरकारी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >