Psychology Career Options After 12th: मनोविज्ञान यानी Psychology की पढ़ाई आज सिर्फ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट बनने तक सीमित नहीं है. इस क्षेत्र में डिग्री पूरी करने के बाद छात्र क्लिनिकल साइकोलॉजी, काउंसलिंग, HR, कॉर्पोरेट, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल समेत कई फील्ड में करियर बना सकते हैं. हालांकि, कुछ पेशों के लिए अतिरिक्त योग्यता और जरूरी लाइसेंस भी हासिल करना होता है.
Psychology के बाद क्या कर सकते हैं?
1.क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के आकलन और उपचार में काम करते हैं. इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए Psychology में उच्च शिक्षा के साथ संबंधित पेशेवर प्रशिक्षण और आवश्यक नियामकीय योग्यता हासिल करनी होती है. भारत में क्लिनिकल साइकोलॉजी के कुछ पेशेवर कार्यों के लिए RCI से मान्यता और रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है.
2.काउंसलर
Psychology की पढ़ाई के बाद काउंसलिंग के क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है. काउंसलर लोगों को तनाव, पढ़ाई, परिवार, रिश्तों और पर्सनल चुनौतियों से जुड़ी समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं. स्कूल, कॉलेज, एनजीओ और विभिन्न संस्थानों में इनके लिए अवसर मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 1,010 पदों पर भर्ती
3.I/O साइकोलॉजिस्ट
Industrial/Organizational Psychology यानी I/O Psychology का संबंध कार्यस्थल और कर्मचारियों के व्यवहार से है. इस क्षेत्र के एक्सपर्ट कर्मचारियों की कार्यक्षमता, टीमवर्क, मोटिवेशन और प्रेशर मैनेजमेंट जैसे पहलुओं पर काम करते हैं. कॉर्पोरेट सेक्टर में इस फील्ड में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कनाडा में 12 हफ्ते की इंटर्नशिप का मौका, आने जाने का खर्चा भी मिलेगा
4.HR Executive
Psychology की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए Human Resources यानी HR भी एक लोकप्रिय करियर ऑप्शन है. HR प्रोफेशनल्स कर्मचारियों की भर्ती, ट्रेनिंग, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट और कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बनाने जैसे काम संभालते हैं.
स्कूल और अस्पतालों में भी अवसर
Psychology graduates के लिए स्कूलों और अस्पतालों में भी करियर के कई ऑप्शन होते हैं. स्कूलों में वे छात्रों की काउंसलिंग और व्यवहार से जुड़ी गतिविधियों में योगदान दे सकते हैं, जबकि अस्पतालों और मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में संबंधित योग्यता के आधार पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: SSC Stenographer में बढ़ गई पदों की संख्या, अब 1275 पदों पर होगी भर्ती
