MBA या MCom, जानें किस कोर्स में मिलेगी बेहतर सैलरी और जॉब ऑफर

MBA vs MCom: एमबीए और एमकॉम दोनों ही अच्छे कोर्स है. दोनों ही सेक्टर में अच्छे ऑप्शन मौजूद है, लेकिन इनका उद्देश्य अलग-अलग होता है. इसलिए डीसीजन लेते समय केवल सैलरी नहीं बल्कि अपनी रुचि, स्किल्स और फ्यूचर गोल को ध्यान में रखना सबसे जरूरी है.

MBA vs MCom: आज के समय में ग्रेजुएशन के बाद सही पोस्टग्रेजुएट कोर्स चुनना किसी भी स्टूडेंट्स के करियर के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट होता है.  खासकर कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के सामने अक्सर यह सवाल आता है कि MBA करें या MCom. दोनों ही कोर्स (MBA vs MCom) काफी पॉपुलर हैं. ये कोर्स अपने-अपने सेक्टर में अच्छे नौकरी के अवसर प्रदान करते हैं. 

एक तरफ MBA प्रोफेशनल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट दुनिया से जुड़ा कोर्स है, तो दूसरी तरफ MCom एकेडमिक और फाइनेंस सेक्टर में गहराई से पढ़ाई का मौका देता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस कोर्स (MBA vs MCom) में ज्यादा सैलरी, बेहतर जॉब ऑप्शन है. 

MBA क्या है? 

MBA एक प्रोफेशनल पोस्टग्रेजुएट डिग्री है, जिसमें मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, ऑपरेशंस और HR जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. यह एक इंडस्ट्री फोकस्ड कोर्स है. एमबीए कोर्स (MBA Course) में कैंपस प्लेसमेंट की फैसिलिटी, मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब के अवसर, लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल्स पर जोर दिया जाता है. एमबीए करने के बाद आमतौर पर फ्रेशर की सैलरी लगभग 4 से 10 लाख प्रतिवर्ष होती है. अच्छे कॉलेज से एमबीए करने पर पैकेज 15 से 25 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है. 

MCom क्या है ? 

MCom एक एकेडमिक डिग्री है, जिसमें अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स, टैक्सेशन और फाइनेंस की पढ़ाई होती है. कम फीस में इस कोर्स की पढ़ाई होती है. टीचिंग और रिसर्च के लिए एमकॉम कोर्स बेहतर है. इस कोर्स के करने के बाद बैंकिंग और अकाउंटिंग सेक्टर कई अवसर मिलते हैं. MCom के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 2 से 5 लाख प्रतिवर्ष होती है.   

MBA vs MCom: जॉब के अवसर किसमें ज्यादा 

अगर आप कॉर्पोरेट सेक्टर, बड़ी कंपनियां और हाई पैकेज चाहते हैं तो एमबीए एक बेहतर विकल्प है. वहीं अगर आप टीचिंग, अकाउंटिंग या रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं तो एमकॉम सही रहेगा.

टॉप कॉलेज 

अगर आप ज्यादा सैलरी और बेहतर प्लेसमेंट चाहते हैं, तो सही कॉलेज चुनना बहुत जरूरी है. MBA और MCom के कुछ टॉप गवर्नमेंट कॉलेज नीचे दिए गए हैं- 

  • IIM अहमदाबाद 
  • IIM बैंगलुरू 
  • IIM कलकत्ता 
  • FMS दिल्ली 
  • SRCC दिल्ली 
  • BHU
  • हंसराज कॉलेज, दिल्ली 

यह भी पढ़ें: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या पॉलिटिकल साइंस, जानें कौन दिलाएगा ज्यादा मार्क्स?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >