BCA या BSc IT, जॉब मार्केट में किस कोर्स की ज्यादा डिमांड

BCA vs BSc IT: आईटी सेक्टर की जरूरत बढ़ती और बदलती जा रही है. यही वजह है कि 12वीं के बाद बहुत से स्टूडेंट्स BCA और BSc IT जैसे कोर्स करना चाहते हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इन दोनों में से कौन सा कोर्स ज्यादा फायदेमंद है और किसमें जॉब जल्दी मिलती है.

BCA vs BSc IT: आज के समय में IT सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. हर कंपनी को कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों की जरूरत होती है. ऐसे में 12वीं के बाद बहुत से स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि BCA करें या BSc IT. दोनों ही कोर्स कंप्यूटर से जुड़े हैं, लेकिन दोनों में थोड़ा फर्क है. सही कोर्स चुनने से करियर अच्छा बन सकता है. इसलिए फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी होना जरूरी है. ऐसे में दोनों कोर्स की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

BCA कोर्स क्या है?

BCA यानी Bachelor of Computer Applications एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है. इसमें स्टूडेंट्स को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस, वेब डिजाइनिंग और नेटवर्किंग के बारे में पढ़ाया जाता है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए अच्छा है जो आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर या प्रोग्रामर बनना चाहते हैं.

BCA में ज्यादा ध्यान प्रैक्टिकल और कोडिंग पर दिया जाता है. इसमें C, C++, Java, Python जैसी भाषाएं सिखाई जाती हैं. इसलिए BCA करने वाले स्टूडेंट्स को IT कंपनियों में जल्दी जॉब मिलने के चांस ज्यादा होते हैं.

BSc IT कोर्स क्या है?

BSc IT यानी Bachelor of Science in Information Technology एक साइंस बेस्ड कोर्स है. इसमें कंप्यूटर के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का साइंटिफिक तरीका सिखाया जाता है. इस कोर्स में नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा मैनेजमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.

BSc IT उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा होता है जिन्हें टेक्निकल चीजों में ज्यादा रुचि होती है और जो रिसर्च या एडवांस टेक्नोलॉजी में जाना चाहते हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों का बैलेंस होता है.

IT सेक्टर में जॉब प्रोफाइल्स

  • Software Developer
  • Web Developer
  • Data Analyst
  • System Administrator
  • Network Engineer
  • Cyber Security Expert
  • Technical Support Engineer
  • App Developer
  • Database Administrator

BCA vs BSc IT: किस कोर्स की ज्यादा डिमांड?

आज के जॉब मार्केट में BCA और BSc IT दोनों की अच्छी डिमांड है. लेकिन अगर सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग की बात करें, तो BCA स्टूडेंट्स को थोड़ा ज्यादा फायदा मिलता है. IT कंपनियां जैसे TCS, Infosys, Wipro और Accenture BCA और BSc IT दोनों को हायर करती हैं.

यह भी पढ़ें: Aerospace Engineering बन रहा पहली पसंद, जानें सैलरी और स्कोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >