जेईई पास तो टेंशन खत्म! इन 3 देशों से पढ़ाई का मौका

JEE Mains Score Admission: जेईई स्कोर के आधार पर विदेश से इंजीनियरिंग कर सकते हैं. नॉर्वे, फ्रांस और जर्मनी जैसे कई देश हैं, जो JEE Mains और JEE Advance का स्कोर एक्सेप्ट करते हैं. विदेश से पढ़ाई के बाद फ्यूचर में नौकरी के ऑप्शन दोगुना बढ़ने की उम्मीद रहती है.

JEE Main Score: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त आ सकता है. ऐसे में हर बीटेक करने की इच्छा रखने वाला स्टूडेंट अभी इस सोच में डूबा है कि अच्छे स्कोर आने पर कौन सा कॉलेज चुनें. भारत में क्या ऑप्शन है, ये तो लगभग सभी को मालूम ही है. लेकिन विदेश के लिए कौन से रास्ते खुले हैं, ये आज जानेंगे. यूके, जर्मनी, सिंगापुर समेत कई देशों में JEE Mains और JEE Advanced के स्कोर पर एडमिशन मिलता है.

1. ब्रिटेन

ब्रिटेन भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है. यहां की क्वीन यूनिवर्सिटी में एडमिशन जेईई स्कोर के आधार पर मिलता है. अगर किसी स्टूडेंट ने JEE Main और JEE Advance परीक्षा पास की है तो वे यहां एडमिशन ले सकते हैं

2. सिंगापुर

इंडियन स्टूडेंट सिंगापुर से बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं. सिंगापुर बजट फ्रेंडली भी है. यहां की टॉप यूनिवर्सिटी जैसे National University of Singapore और Nanyang Technological University हैं. इनमें JEE Main स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है.

3. जर्मनी

जर्मनी की कई पब्लिक टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी JEE Score को मान्यता देती हैं. जर्मनी में हायर एजुकेशन बजट फ्रेंडली है. यहां कई सरकारी यूनिवर्सिटी में बहुत कम ट्यूशन फीस है. यही कारण है कि इंडियन स्टूडेंट के लिए जर्मनी अच्छा ऑप्शन बनता जा रहा है. जर्मनी की फेमस टेक्निकल यूनिवर्सिटी Technical University of Munich (TUM) में एडमिशन के लिए JEE Advanced स्कोर की जरूरत पड़ती है.

इन देशों के अलावा भी और कई सारे छोटे-बड़े देश हैं, जहां इंडियन स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग या टेक्निकल स्टडीज के लिए जाते हैं. नॉर्वे (Norway), फ्रांस (France), पोलैंड और हंगरी (Poland & Hungary) जैसे देश इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेस्ट और बजट फ्रेंडली माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >