MBBS in Russia: आज के समय में मेडिकल की पढ़ाई करना कई स्टूडेंट्स का सपना होता है, लेकिन भारत में सीमित सीटें और हाई फीस इस सपने को पूरा करना मुश्किल बना देती हैं. ऐसे में कई इंडियन स्टूडेंट्स विदेश का ऑप्शन चुनते हैं, और उनमें से रूस ऐसा देश है, जहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एमबीबीएस करने के लिए जाते हैं. रूस अपने किफायती मेडिकल कोर्स, वर्ल्ड क्लास की एजुकेशन सिस्टम और इंटरनेशनल लेवल की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज के कारण भारतीय छात्रों के बीच ये पॉपुलर बन चुका है. आइए जानते हैं कि हर साल हजारों स्टूडेंट्स MBBS की पढ़ाई के लिए रूस (MBBS in Russia) जाना पसंद क्यों करते हैं.
MBBS in Russia: कम फीस में मेडिकल की पढ़ाई
भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस लाखों-करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है, जो हर परिवार के लिए देना संभव नहीं होता है. ऐसे में कई छात्र विदेश का विकल्प चुनते हैं, खासकर रूस, जहां MBBS की पढ़ाई काफी कम खर्च में पूरी की जा सकती है. रूस में मेडिकल यूनिवर्सिटीज (MBBS in Russia) की सालाना फीस भारत के प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी कम होती है. वहां-
- डोनेशन या कैपिटेशन फीस नहीं ली जाती.
- कुल कोर्स फीस किफायती होती है.
- हॉस्टल और रहने का खर्च भी सीमित होता है.
- इंस्टॉलमेंट में फीस जमा करने की फैसिलिटी भी सुविधा मिलती है.
ग्लोबल मान्यता
रूस में कई मेडिकल यूनिवर्सिटी है, जो WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ) और NMC (नेशनल मेडिकल कमीशन )से मान्यता प्राप्त है. यहां के यूनिवर्सिटी में मॉडर्न लैब, हॉस्पिटल, एक्सपिरियंस्ड प्रोफेसर और प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान दिया जाता है. रूस से एमबीबीएस करने के बाद स्टूडेंट्स भारत में FMGE या NExT एग्जाम देकर प्रैक्टिस कर सकते हैं.
MBBS in Russia Fee Structure: एमबीबीएस की फीस
Rus Education की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में कई यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की फीस भारत के मुकाबले काफी कम है. हालांकि, कॉलेजों की फीस बदलती रहती है. नीचे टेबल में कुछ यूनिवर्सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं-
| क्रम संख्या | यूनिवर्सिटी का नाम | कुल फीस रुपये में | मीडियम और अवधि |
|---|---|---|---|
| 1 | Perm State Medical University | 28,29,000 | इंग्लिश माध्यम (6 साल) |
| 2 | Mari State University | 26,65,000 | इंग्लिश माध्यम (6 साल) |
| 3 | Orenburg State Medical University | 30,62,000 | इंग्लिश माध्यम (6 साल) |
| 4 | Pskov State University | 18,45,000 | इंग्लिश माध्यम (6 साल) |
| 5 | Tver State Medical University | 22,00,000 | इंग्लिश माध्यम (6 साल) |
रूस में MBBS की सालाना फीस लगभग ₹2.5 लाख से शुरू होती है. ऊपर दी गई फीस में मुख्य रूप से ट्यूशन फीस शामिल होती है. हॉस्टल, खाना, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य खर्च अलग से होते हैं.सभी कोर्स इंग्लिश माध्यम में होते हैं, इसलिए भाषा की दिक्कत नहीं होती.
एडमिशन प्रोसेस
इंडिया में MBBS सीटें सीमित होती है, जिससे कटऑफ बहुत हाई जाती है. रूस में मेडिकल (MBBS in Russia) की पढ़ाई करने के लिए सिर्फ NEET क्वालिफाई करना जरूरी है. यहां कोई अलग से एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना पड़ता है. मेरिट के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन दिया जाता है.
इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई
रूस के कई यूनिवर्सिटीज एमबीबीएस कोर्स इंग्लिश मीडियम में भी उपलब्ध कराते हैं. इससे इंडियन स्टूडेंट्स को लैंगवेज की प्रॉब्लम कम होती है. साथ ही, स्टूडेंट्स को बेसिक रूसी लैंगवेज भी सिखाई जाती है. ताकि वे मरीजों से बातचीत कर सकें.
बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लिनिकल एक्सपोजर
रूस के मेडिकल यूनिवर्सिटी अपने मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर क्लिनिकल ट्रेनिंग के लिए जाने जाते हैं. यहां स्टूडेंट्स को केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी खास जोर दिया जाता है. यहां के यूनिवर्सिटीज में रिसर्च सेंटर, मॉडर्न लैब, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट लर्निंग सिस्टम जैसी मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी है.
यह भी पढ़ें: CMA या CFA? जानें फाइनेंस में कौन है आगे
