IIT ISM धनबाद में पेट्रोलियम ब्रांच में सीटों में हुई भारी गिरावट, इन Branch में बढ़ी सीटें

IIT ISM Dhanbad Admission 2026: कुल मिलाकर इस साल IIT (ISM) Dhanbad में कुछ ब्रांचों में सीटें बढ़ी हैं, जबकि कुछ में कमी आई है. यहां के फेमस पेट्रोलियम इंजीनियरिंग फील्ड में सीटों की संख्या में पिछले साल से गिरावट आई है.

IIT ISM Dhanbad Admission: IIT (ISM) धनबाद में इस साल कुल सीटों की संख्या में हल्का बदलाव देखने को मिला है. पिछले साल जहां संस्थान में कुल 1210 सीटें थीं, वहीं इस बार यह घटकर 1176 सीटें रह गई हैं. हालांकि कुछ मेन ब्रांचों में सीटों की संख्या बढ़ी है, जबकि कुछ में गिरावट दर्ज की गई है.

Computer Science और Electrical में बढ़ी सीटें

इस साल सबसे अहम बदलाव Computer Science और Electrical Engineering में देखने को मिला है. CSE में पिछले साल 139 सीटें थीं, जो इस बार बढ़कर 145 सीटें हो गई हैं. EE में भी बढ़ोतरी हुई है, जहां सीटें 123 से बढ़कर 130 हो गई हैं. सिविल में और मैकेनिकल ब्रांच में मामूली गिरावट आई है. सिर्फ एक सीट का अंतर है.

पिछले साल IIT ISM Dhanbad की सीटों की संख्या

BranchTotal Seats
Computer Science and Engineering139
Mechanical Engineering131
Electronics and Communication Engineering124
Electrical Engineering123
Mining Engineering90
Petroleum Engineering90
Civil Engineering69
B.Tech Mining Engineering and MBA (Logistics & Supply Chain Management)60
Mining Machinery Engineering56
Chemical Engineering55
Mathematics and Computing55
Environmental Engineering48
Mineral and Metallurgical Engineering45
Engineering Physics31
Physical Science26
Chemical Science26
Applied Geology21
Applied Geophysics21

Petroleum Engineering की सीट्स में बड़ा बदलाव

इस साल सबसे बड़ा बदलाव Petroleum Engineering में देखने को मिला है. पिछले साल इस ब्रांच में 90 सीटें थीं जबकि इस बार घटकर 79 सीटें रह गई हैं.

इस साल IIT ISM Dhanbad में सीटों की संख्या

BranchTotal Seats
Chemical Engineering49
Civil Engineering70
Computer Science and Engineering145
Electrical Engineering130
Electronics and Communication Engineering130
Engineering Physics32
Environmental Engineering50
Mathematics and Computing75
Mechanical Engineering130
Geological Engineering21
Geophysical Technology21
Mining Engineering60
Mining Machinery Engineering47
Petroleum Engineering79
Mineral and Metallurgical Engineering37
Mining Engineering and MBA (Dual Degree)60
Physical Science (5-Year Integrated)20
Chemical Science (5-Year Integrated)20

कैसे मिलता है IIT (ISM) Dhanbad में एडमिशन?

IIT (ISM) Dhanbad में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Advanced परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जहां उनकी All India Rank और च्वॉइस फिलिंग के आधार पर सीट अलॉट की जाती है. JoSAA काउंसलिंग के जरिए देशभर के IITs, NITs और अन्य प्रमुख टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाती है.

यह भी पढ़ें- BTech करना है तो रांची का ये कॉलेज है बेस्ट, Google Microsoft में मिलता है प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >