ब्रांच सिलेक्शन में ये गलती न करें, वरना 4 साल पड़ेगा पछताना

Engineering Branch Selection Tips: 12वीं के बाद सही इंजीनियरिंग ब्रांच का सिलेक्शन कैसे करें. नीचे दिए गए इन आसान टिप्स की मदद से आप अपनी रुचि के अनुसार ब्रांच चुन सकते हैं.

Engineering Branch Selection Tips: 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन मिलना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है सही ब्रांच (Branch) चुनना. कई स्टूडेंट्स सिर्फ नाम या दूसरों की बातों में आकर ब्रांच चुन लेते हैं और बाद में 4 साल तक पछताते रहते हैं. अगर आप भी 12वीं पास स्टूडेंट हैं और कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि ब्रांच सिलेक्शन (Engineering Branch Selection Tips) करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

सिर्फ ट्रेंड देखकर ब्रांच का सिलेक्शन करना 

आजकल हर कोई CSE (कंप्यूटर साइंस) या IT के पीछे भाग रहा है. इसका वजह नौकरी ज्यादा हैं और सैलरी भी अच्छी मिलती है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हर किसी के लिए यही सही है. अगर आपको coding में इंटरेस्ट नहीं है, तो सिर्फ भीड़ के पीछे चलकर CSE लेने से बाद में आपको परेशानी हो सकती है. 

अपनी रुचि (Interest) को पहचाने 

सबसे पहले जाने कि आपको क्या पढ़ना अच्छा लगता है. साथ ही किस सब्जेक्ट में बेहतर हैं. अगर आपको मशीन, डिजाइन या फील्ड वर्क पसंद है, तो मैकेनिकल या सिविल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आपको कंप्यूटर और लॉजिक में रुचि है, तो CSE सही रहेगा. 

प्लेसमेंट ही सब कुछ नहीं है

बहुत से स्टूडेंट्स सिर्फ प्लेसमेंट देखकर ब्रांच चुनते हैं. लेकिन प्लेसमेंट कॉलेज, स्किल और मेहनत पर भी निर्भर करता है. अगर आप किसी ब्रांच में अच्छे हैं, तो वहां भी अच्छे मौके मिल सकते हैं. 

कॉलेज या ब्रांच- क्या है ज्यादा जरूरी?

कॉलेज और ब्रांच में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन होता है. अगर आप सिविल सर्विस या मैनेजमेंट (MBA) की तरफ जाना चाहते हैं, तो IIT या NIT चुन सकते हैं.  लेकिन अगर आप कोर फील्ड में ही करियर बनाना चाहते हैं, तो अपनी पसंद की ब्रांच को प्राथमिकता देना ज्यादा जरूरी है. 

Engineering Branch Selection Tips: सही ब्रांच चुनने के आसान टिप्स 

  • अपनी रुचि को समझें. 
  • प्लेसमेंट डेटा चेक करें. 
  • हर ब्रांच के सिलेबस देखें. 
  • ब्रांच सिलेक्ट करने के Long-term करियर सोचें. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं, 12वीं के बाद इन 10 कोर्सेज में भी है शानदार करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >