Campus Placement Tips: कॉलेज के आखिरी साल में पहुंचते ही ज्यादातर स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है अच्छी नौकरी पाना. हालांकि कई कॉलेजों में कंपनियां सीधे कैंपस में आकर छात्रों का सिलेक्शन करती हैं, जिसे कैंपस प्लेसमेंट कहा जाता है. इस दौरान छात्रों को लिखित परीक्षा, एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, टेक्निकल इंटरव्यू और HR इंटरव्यू जैसे अलग-अलग राउंड से गुजरना पड़ सकता है. ऐसे में सिर्फ डिग्री या अच्छे मार्क्स काफी नहीं होते, बल्कि सही तैयारी और कम्युनिकेशन स्किल भी जरूरी होती हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
How To Make Resume: सबसे पहले तैयार करें अपना रिज्यूमे
कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी शुरू करने से पहले अपना रिज्यूमे अपडेट करें. इसमें अपनी एजुकेशन क्वालिफिकेशन, टेक्निकल स्किल, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स, सर्टिफिकेशन और अचीवमेंट्स को स्पष्ट तरीके से शामिल करें. कोशिश करें कि रिज्यूमे छोटा, साफ और उस जाॅब प्रोफाइल के अनुसार हो, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं.
Aptitude Test की करें नियमित प्रैक्टिस
कई कंपनियां सिलेक्शन प्रोसेस की शुरुआत एप्टीट्यूड टेस्ट से करती हैं. इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, वर्बल एबिलिटी और कभी-कभी डेटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए रोजाना कुछ समय इसकी प्रैक्टिस करें और माॅक टेस्ट देकर अपनी स्पीड और एक्यूरेसी सुधारें.
ये भी पढ़ें: Communication Skills कमजोर है? अपनाएं ये आसान तरीके, पढ़ाई से करियर तक हर जगह मिलेगा फायदा
Technical Skills पर दें ध्यान
अगर आप इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, IT, कॉमर्स या किसी टेक्निकल फील्ड से हैं, तो अपनी कोर स्किल्स को मजबूत करें. जिस जाॅब रोल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उससे जुड़े बेसिक काॅन्सेप्ट आपको अच्छी तरह पता होने चाहिए. IT और कोडिंग से जुड़े रोल्स के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटाबेस, डेटा स्ट्रक्चर या अन्य स्किल्स की प्रेक्टिस करें. अपने प्रोजेक्ट्स को भी अच्छी तरह समझें, क्योंकि interview में उनसे जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं.
Interview Preparation Tips: इंटरव्यू की करें तैयारी
इंटरव्यू के लिए अपने बारे में बताने, करियर गोल, इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स से जुड़े सवालों की प्रैक्टिस करें. साथ ही कंपनी के बारे में बसिक जानकारी जरूर हासिल करें. इंटरव्यू के दौरान जवाब देते समय confidence रखें और अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता हो तो गलत जानकारी देने के बजाय ईमानदारी से अपनी बात रखें.
ये भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल Tier 1 परीक्षा में अब सिर्फ 17 दिन बाकी, जानें किन टाॅपिक्स पर करें ज्यादा फोकस
Communication Skills और Confidence भी हैं जरूरी
कैंपस प्लेसमेंट में टेक्निकल नाॅलेज के साथ कम्युनिकेशन स्किल भी महत्वपूर्ण हो सकती हैं. रोजाना हिंदी या अंग्रेजी में बोलने की प्रैक्टिस करें, माॅक इंटरव्यू दें और अपने जवाब को स्पष्ट तरीके से रखने की कोशिश करें. साथ ही अपना जवाब कॉन्फिडेंस के साथ दें, जो आपकी पर्सनालिटी के मुताबिक भी प्रेजेंटेबल लगे.
ये भी पढ़ें: पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी
