CA Course Details: अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), बनना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि अपके केवल पढ़ाई में बहुत अच्छे मार्क्स हों. इसमें सफलता पाने के लिए सही जानकारी, पेशेंस, मेहनत और लगातार तैयारी की जरूरत होती है. हालांकि हम बता दें कि CA भारत के चैलेंजिंग प्रोफेशनल कोर्स में से एक माना जाता है. अगर आप 12वीं के बाद CA करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. कोर्स से जुड़ी सभी जरूरी बातें जान लें.
What is CA: जानें इस कोर्स के बारे में
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) एक प्रोफेशनल कार्स है, जो किसी कंपनी या संस्था के अकाउंट्स, टैक्सेशन, ऑडिट, फाइनेंशियल प्लानिंग और बिजनेस एडवाइजरी का काम संभालता है. भारत में CA की डिग्री इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा दी जाती है.
CA Qualified Reaction: जानिए क्या कहता है CA का एक्सपीरिएंस?
कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी KPMG में काम करतीं CA रीया अग्रवाल ने अपने इस सफर के एक्सपीरिएंस को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 2018 में सीए की पढ़ाई शुरू की थी. लागातर मेहनत और कई बार असफलता को फेस करते हुए उन्होंने 2025 में सीए क्लीयर किया है. उन्होंने बताया कि हमे पढ़ाई के दौरान खासतौर पर ICAI की स्टडी मैटेरियल, नोट्स, टाइम मैनेजमेंट और जिस टाॅपिक में स्टूडेंट कमजोर हैं, उसपर प्राॅपर फोकर रखना चाहिए. टाइम टू टाइम रिविजन करते रहना बहुत जरूरी है. इसके अलावा ग्रुप्स के क्लासेस को समय पर पूरा करना होगा, ताकि स्टूडेंट को सेल्फ स्टडी का समय मिल सके.
3 Stages to Become CA: CA बनने के लिए यह है 3 स्टेप्स
CA कि पढ़ाई की शुरूआत Foundation लेवल से होती है। इस स्टेज को क्लीयर करने के बाद Intermediate जिसमें 2 ग्रुप (Group 1 और Group 2) शामिल होता है, की परीक्षा होती है. इसके बाद स्टूडेंडट्स को इस कोर्स के तहत Articleship करना होता है, जो 2 वर्ष का होता है. इसमें स्टूडेंट्स को ऑफिस में काम करके प्रैक्टिकल ट्रेनिंग लेनी होती है. इसके बाद अंत में Final की परीक्षा होती है, जिसमें 2 ग्रुप (Group 1 और Group 2) शामिल होते हैं. सभी परीक्षाओं को क्लीयर करने के बाद स्टीडेंट को CA की डिग्री मिलती है.
CA Eligibility: कोर्स के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
इस कोर्स के लिए स्टूडेंट को पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा ज्यादातर कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट इस कोर्स की पढ़ाई करते हैं. हालांकि साइंस और आर्ट्स के छात्र भी CA कर सकते हैं. बता दें कि मैथ्स जरूरी नहीं है, लेकिन बेसिक मैथ्स और अकाउंट्स की समझ मददगार होती है.
ये भी पढ़ें: सितंबर और नवंबर की CA परीक्षा के लिए जल्दी कर लें रजिस्ट्रेशन, 18 जुलाई के बाद लगेगी लेट Fees
Course Time: कितना समय लगता है काेर्स को पूरा करने में?
अन्य कोर्स की तरह इस कोर्स की कोई टाइम लिमिट नहीं है. हालांकि अगर स्टॅडेंट पहली बार में सभी परीक्षाएं पास कर ले, तो लगभग 4.5 से 5 वर्ष में CA बन सकते हैं. अगर किसी स्तर पर परीक्षा दोबारा देनी पड़े, तो समय बढ़ जाता है.
CA 'Big 4' Companies: कौस है 'बिग 4' कंपनीज?
- Deloitte
- PwC
- EY
- KPMG
CA Salary Structure: कितनी होती है सीए की सैलेरी?
प्राप्त जानकारी के अनुसार CA बनने के बाद शुरुआती सैलरी कुछ फिक्स नहीं है. कंपनी, शहर और स्किल्स के अनुसार सैलेरी पैकेज वैरी करता है. लगभग में देखें, तो CA कंप्लीट करने के बाद फ्रेशर को 6 से 10 लाख रुपये का प्रति वर्ष पैकेज मिलता है. सैलेरी स्ट्रक्चर पूरी तरह कंपनी पर निर्भर करती है.
ये भी पढ़ें: नवादा: काशीचक के विपुल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
